Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखने के साथ-साथ सोलह शृंगार करती हैं और हाथों में मेहंदी लगाती हैं। बाजार में इस मौके पर मेहंदी वाले मेहंदी लगाते हैं और मेहंदी के कई तरह के कोन और पैकेट मिलने लगते हैं।
{"_id":"6ad72dc38f4c63a27403c3a1","slug":"how-to-identify-real-and-fake-mehndi-before-karwa-chauth-par-nakali-mehndi-ko-kaise-phechane-2026-10-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ की मेहंदी में न खाएं धोखा: खरीदने से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान, यहां जानें कुछ बेस्ट तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
करवा चौथ की मेहंदी में न खाएं धोखा: खरीदने से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान, यहां जानें कुछ बेस्ट तरीके
Tue, 20 Oct 2026 02:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:30 PM IST
सार
Karwa Chauth Mehndi: करवा चौथ के लिए मेहंदी खरीदते समय कुछ चीजों का ध्यान देना जरूरी हो जाता है और इन बातों को ध्यान में रखकर आप ये पहचान कर सकते हैं कि मेहंदी सच में असली है या नकली है।
विज्ञापन
करवा चौथ पर कहीं आप तो नहीं लगा रहे नकली मेहंदी?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
करवा चौथ पर कहीं आप तो नहीं लगा रहे नकली मेहंदी?
- फोटो : AI Generated
असली-नकली मेहंदी की पहचान कैसे करें?
पहला तरीका
- बहुत जल्दी काला रंग देने वाली मेहंदी से सावधान रहें
- दरअसल, प्राकृतिक मेहंदी आमतौर पर नारंगी-भूरा या लाल-भूरा रंग देती है, जो समय के साथ गहरा हो सकता है
- वहीं, अगर कोई मेहंदी लगाने के कुछ ही मिनटों में बहुत गहरा काला रंग देती है, तो ऐसी मेहंदी लगाने से बचने की सलाह दी जाती है
करवा चौथ पर कहीं आप तो नहीं लगा रहे नकली मेहंदी?
- फोटो : AI Generated
दूसरा तरीका
- मेहंदी की खुशबू से भी आप असली-नकली मेहंदी की पहचान कर सकते हैं
- प्राकृतिक मेहंदी में आमतौर पर मिट्टी, सूखी पत्तियों या घास जैसी हल्की खुशबू आ सकती है
- जबकि इसके उलट, बहुत तेज और असामान्य रासायनिक गंध असली मेहंदी से नहीं आती
- इसलिए ऐसी मेहंदी को खरीदने से बचना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
करवा चौथ पर कहीं आप तो नहीं लगा रहे नकली मेहंदी?
- फोटो : AI Generated
तीसरा तरीका
- मेहंदी असली है या नकली है, इसके लिए आप टिश्यू टेस्ट कर सकते हैं
- आपको थोड़ी सी मेहंदी को टिश्यू पेपर पर लगाना ह ऐर पिर 10 मिनट बाद देखें कि क्या उसका रंग हल्का नारंगी या संतरी हो गया है, तो ऐसी मेहंदी को असली माना जाता है
- जबकि, कोई दूसरे कलर देने वाली मेहंदी लगाने से बचने के लिए कहा जाता है, क्योंकि इसमें केमिकल हो सकते हैं
विज्ञापन
करवा चौथ पर कहीं आप तो नहीं लगा रहे नकली मेहंदी?
- फोटो : AI Generated
चौथा तरीका
- मेहंदी के रंग का और नाम का लेबल देखें
- बाजार में जो कोन ब्लैक मेहंदी या इंस्टेंट डार्क स्टेन के नाम से बिकते हैं, वे आमतौर पर नकली या मिलावटी हो सकते हैं
- इनमें पीपीडी यानी पैरा-फेनिलीनडायमाइन (Para-phenylenediamine) नाम काक खतरनाक केमिकल मिला हो सकता है
- इससे स्किन पर जलन, फफोले, एलर्जी आदि होने का खतरा हो सकता है
- इसलिए ऐसी मेहंदी को खरीदने से भी बचने के लिए कहा जाता है