फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नकली घी से बचकर: घर बैठे लगाएं पता कहीं आप तो नहीं कर रहे नकली घी का सेवन, जानें तरीका

Wed, 09 Aug 2023 10:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 09 Aug 2023 10:16 AM IST
विज्ञापन
How to identify purity of Ghee Follow these steps
मिलावटी घी की पहचान करने का तरीका - फोटो : Istock

Ghee Adulteration: लोग अपने खाने में कई चीजों को इसलिए शामिल करते हैं, ताकि उसका फायदा उनके शरीर को मिल सके। जैसे- घी को ही ले लीजिए। इसके सेवन से खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है। साथ ही ये हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। ऐसे में कई लोग खुद अपने घर पर घी बनाते हैं, पर ऐसा सभी नहीं कर पाते हैं और एक बड़ी संख्या में लोग मार्केट से ही घी खरीदते हैं। ऐसे में देखने पर आता है कि लोगों को शुद्ध घी के नाम पर मिलावटी घी बेचा जाता है। वहीं, इस घी का सेवन करने से शरीर को भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आप ये पहचान कर पाए कि कौन सा घी असली है और कौन सा नकली, तो आप ऐसा कुछ तरीकों की मदद से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप असली और नकली घी के बीच अंतर करने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं...

How to identify purity of Ghee Follow these steps
मिलावटी घी की पहचान करने का तरीका - फोटो : Istock

इन चीजों को मिलाकर होती है घी में मिलावट:-

  • खराब क्वालिटी का तेल
  • वेजिटेबल ऑयल
  • पिघला हुआ बटर
  • डालडा
  • हाइड्रोजेनेटेड तेल आदि।
How to identify purity of Ghee Follow these steps
मिलावटी घी की पहचान करने का तरीका - फोटो : Istock

ऐसे कर सकते हैं असली-नकली घी में फर्क:-

स्टेप 1

  • आप भी अगर जानना चाहते हैं कि कहीं आपके घी में मिलावट तो नहीं है, इसके लिए आपको नमक की जरूरत पड़ेगी
  • आपको करना ये है कि सबसे पहले दो चम्मच घी को एक बर्तन में डाल दें
विज्ञापन
विज्ञापन
How to identify purity of Ghee Follow these steps
मिलावटी घी की पहचान करने का तरीका - फोटो : Istock

स्टेप 2

  • फिर आपको घी में 1/2 चम्मच नमक और एक या दो बूंद हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिला लेना है
  • इन सबको मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें
  • अब इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए छोड़ दें
विज्ञापन
How to identify purity of Ghee Follow these steps
मिलावटी घी की पहचान करने का तरीका - फोटो : Istock

स्टेप 3

  • 20 मिनट बाद आपको देखना है कि अगर तैयार किए हुए मिश्रण का रंग बदल गया है, तो आप समझ सकते हैं कि ये मिलावट से भरा हुआ है
  • ऐसे में इसका सेवन न करें, क्योंकि ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed