फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: बाजार में बिक रही मिलावटी चीनी, ऐसे कर सकते हैं नकली-असली में पहचान

Tue, 07 May 2024 11:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 07 May 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
How To Identify Fake Or Real Sugar Check full process in hindi
असली-नकली चीनी की पहचान करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala

Sugar Purity Check Method: आज के इस दौर में हमें अगर स्वस्थ रहना है, तो हमारे लिए जरूरी हो जाता है कि हम एक अच्छे खानपान का सेवन करें। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं, तो हम जल्दी-जल्दी बीमार हो सकते हैं और कई बड़ी बीमारियों से घिर भी सकते हैं। इसलिए तो लोग अपने खानपान की चीजों में शुद्धता भी तलाशते हैं, क्योंकि आजकल बाजार में कई चीजों में मिलावट हो रही है। इसी में से एक है चीनी। दरअसल, कुछ लोग चंद पैसों के लालच में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आ रहे, और चीनी में मिलावट कर देते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ तरीकों से असली-नकली चीनी में पहचान कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये तरीके क्या हैं...

How To Identify Fake Or Real Sugar Check full process in hindi
असली-नकली चीनी की पहचान करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

इन दो चीजों की ज्यादातर हो सकती है मिलावट:-

  • चीनी में यूरिया की मिलवाट हो सकती है, जिसकी पहचान आप कर सकते हैं
  • वहीं, चीनी में प्लास्टिक के कणों को भी मिलाया जा सकता है।
How To Identify Fake Or Real Sugar Check full process in hindi
असली-नकली चीनी की पहचान करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

इन तरीकों से कर सकते हैं असली-नकली में पहचान:-

  • कुछ लोग चीनी में यूरिया की मिलावट कर सकते हैं। इसके लिए आपको चीनी को अपने हाथो में लेकर हथेलियों पर रगड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How To Identify Fake Or Real Sugar Check full process in hindi
असली-नकली चीनी की पहचान करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock
  • अगर चीनी से अमोनिया की गंध आती है, तो समझा जा सकता है कि ये चीनी मिलावट वाली हो सकती है। वहीं, दूसरी तरफ चीनी को पहले पानी में मिला लें। अगर पानी में चीनी को मिलाने के बाद उसमें अमोनिया की गंध आ रही है, तो ये चीनी मिलावट वाली हो सकती है।
विज्ञापन
How To Identify Fake Or Real Sugar Check full process in hindi
असली-नकली चीनी की पहचान करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock
  • चीनी में प्लास्टिक के कण भी मिले हुए हो सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि चीनी को पहले पानी में मिला लेना है। इसके लगभग 5 मिनट बाद आपको एक छलनी से इस पानी को छान लेना है। अगर इसमें प्लास्टिक के कण मिले हुए होंगे, तो आपको ये छलनी के ऊपर दिख जाएंगे।

...................................................................................................
अस्वीकरण: इस लेख में सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है। अमर उजाला या लेखक किसी भी तरह का दावा या इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed