फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GST: आपने जो सामान खरीदा है उसका GST बिल नकली तो नहीं? ऐसे करें उसकी वास्तविकता का पता

Fri, 17 Feb 2023 11:54 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 11:54 AM IST
विज्ञापन
How To Identify Fake GST Bill Check GST Bill Online
How To Identify Fake GST Bill - फोटो : Istock

How To Identify Fake GST Bill: आज के समय समाज में धोखाधड़ी और फरेब काफी बढ़ गया है। एक दूसरे को धोखा देने के लिए लोग कई तरह के हथकंडों को अपना रहे हैं। ऐसे में बाजार या किन्हीं दूसरी जगहों पर बड़े पैमाने पर नकली चीजों को बेचा जा रहा है। धोखाधड़ी इतनी बढ़ गई है कि लोग यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि जो वस्तु या सामान वो खरीद रहे हैं। वह असली है या नकली? अक्सर जब हम बाजार या किसी स्टोर से चीजों को खरीदते हैं। ऐसे में उस खरीदारी पर दुकानदार हमें जीएसटी बिल देता है। वहीं इन दिनों कई दुकानदार ग्राहकों को उनके द्वारा खरीदी गई वस्तु का नकली जीसएटी बिल थमा दे रहे हैं। ऐसे में हम जो जीएसटी बिल सरकार को देते हैं। वह दुकानदार के पास चला जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि दुकानदार द्वारा दिया गया जीएसटी बिल असली है नकली। आइए जानते हैं -

How To Identify Fake GST Bill Check GST Bill Online
How To Identify Fake GST Bill - फोटो : Istock

जीएसटी बिल की वास्तविकता के बारे में पता करना काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसके लिए सबसे पहले आपको यह देखना है कि बिल पर लिखा जीएसटीआईएन नंबर 15 अंकों का है या नहीं।

Business Ideas: कम लागत में शुरू करें यह बिजनेस, कुछ सालों में हो सकते हैं मालामाल

How To Identify Fake GST Bill Check GST Bill Online
How To Identify Fake GST Bill - फोटो : Istock

इसमें पहले दो अंक राज्य का कोड होता है। वहीं अगले दस नंबर दुकानदार या कंपनी का पैन नंबर होता है। 13वां नंबर राज्यों के रजिस्ट्रेशन की संख्या के आधार पर दिए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Identify Fake GST Bill Check GST Bill Online
How To Identify Fake GST Bill - फोटो : Istock

14वां अंक Z होता है और अंतिम यानी 15वां अंक चेक कोड होता है। हमने जो क्रम आपको बताया है अगर इसमें कोई गड़बड़ी होती है। इस स्थिति में समझ जाइए की आपका जीएसटी बिल नकली है। 

विज्ञापन
How To Identify Fake GST Bill Check GST Bill Online
How To Identify Fake GST Bill - फोटो : Istock

इसके अलावा आप जीएसटी की वेबसाइट पर जीएसटीआईएन नंबर को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन और बाकी डिटेल्स के बारे में पता कर सकते हैं। अगर वेबसाइट आपके द्वारा दर्ज किए गए जीएसटीआईएन नंबर को गलत बताती है। ऐसे में समझ जाइए की दुकानदार ने जो आपको जीएसटी बिल दिया है, वह नकली है। 

Govt Scheme: सरकार दे रही है गरीब परिवारों को 30 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed