फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: चार्ट तैयार होने के बाद टिकट कैंसिल कराने पर भी मिलता है रिफंड, जानें क्या है नियम

Thu, 01 Sep 2022 12:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 12:57 PM IST
विज्ञापन
How to Get Refund on Cancelled Train Ticket After Chart Preparation Know IRCTC Rules in Hindi
How to Get Refund on Cancelled Train Ticket After Chart Preparation - फोटो : Istock

How to Get Refund on Cancelled Train Ticket After Chart Preparation: भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। इंडियन रेलवे का विशाल नेटवर्क देश के सीमांत इलाकों को महानगरों से जोड़ने का काम करता है। किसा अन्य साधनों के मुकाबले भारतीय रेलवे ज्यादा सुगम और सुरक्षित विकल्प है। इसी वजह से रोजाना करोड़ों लोग भारतीय रेलवे में सफर करना पसंद करते हैं। भारतीय रेलवे समय समय पर नियमों में बदलाव करता रहता है, ताकि यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

वहीं दूसरी तरफ कई बार यात्री ट्रेन टिकट बुक कराने के बाद उसे कैंसिल करा देते हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे द्वारा कुछ पैसों की कटौती करने के बाद बाकी के पैसों को रिफंड कर दिया जाता है। इसके अलावा कई बार इमरजेंसी में यात्रियों को ट्रेन का चार्ट तैयार होने के बाद टिकट कैंसिल कराना पड़ जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ट्रेन चार्ट तैयार होने के बाद भी ट्रेन टिकट को कैंसिल कराया जा सकता है। आईआरसीटीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी है।

How to Get Refund on Cancelled Train Ticket After Chart Preparation Know IRCTC Rules in Hindi
How to Get Refund on Cancelled Train Ticket After Chart Preparation - फोटो : Istock

भारतीय रेलवे बिना यात्रा या आंशिक रूप से यात्रा किए गए टिकटों को कैंसिल कराने पर रिफंड जारी करता है। हालांकि, इसका रिफंड पाने के लिए आपको पहले टीडीआर भरना होगा। 

How to Get Refund on Cancelled Train Ticket After Chart Preparation Know IRCTC Rules in Hindi
How to Get Refund on Cancelled Train Ticket After Chart Preparation - फोटो : Istock

टीडीआर भरने के लिए सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर विजिट करें। उसके बाद होम पेज पर My Account के विकल्प का चयन करें। इसके बाद आपको ड्रॉप डाउन मेन्यु में My Transaction के विकल्प का चयन करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Get Refund on Cancelled Train Ticket After Chart Preparation Know IRCTC Rules in Hindi
How to Get Refund on Cancelled Train Ticket After Chart Preparation - फोटो : Istock

नेक्स्ट स्टेप पर File TDR के विकल्प का चयन करके किसी एक ऑप्शन को सेलेक्ट करके टीडीआर को भरना है। अब आपकी स्क्रीन पर उस यात्री की डिटेल्स शो होंगी, जिसका ट्रेन टिकट बुक किया गया था। इसके बाद अपना पीएनआर नंबर, ट्रेन नंबर कैप्चा कोड दर्ज करके रद्द करने के नियमों के बॉक्स पर क्लिक करके सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

विज्ञापन
How to Get Refund on Cancelled Train Ticket After Chart Preparation Know IRCTC Rules in Hindi
How to Get Refund on Cancelled Train Ticket After Chart Preparation - फोटो : Istock

इसके कुछ देर बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसे दर्ज करने के बाद अपने पीएनआर डिटेल्स को वेरीफाई करें। इस प्रोसेस को करने के बाद रद्द टिकट के विकल्प का चयन करें। इसके बाद आपको स्क्रीन पर रिफंड की राशि दिखने लगेगी। आपने टिकट बुक करते समय जो नंबर दिया था। उस पर एक कंफर्मेशन मैसेज आएगा। इसमें आपकी पीएनआर और रिफंड की पूरी जानकारी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed