Loan Against Insurance Policy: इस बात में शायद कोई दो राय न हो कि समझदार लोग अपने आज के साथ ही अपने भविष्य के लिए भी बचत करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बुढ़ापे में तो लोग काम नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण कमाई भी जीरो हो जाती है। इसलिए अगर पहले से बचत की जाए, तो पेंशन जैसे कई विकल्प बनाए जा सकते हैं। पर दूसरी तरफ इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि आज की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक बड़े तबके को लोन पर भी निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में अगर आपके पास अपनी कोई इंश्योरेंस पॉलिसी है, तो आप इस पर भी लोन ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है और इसकी ब्याज दर क्या है आदि। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6597d6afe7eb8271400368eb","slug":"how-to-get-loan-against-insurance-policy-check-step-by-step-process-2024-01-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी से भी ले सकते हैं लोन, ब्याज दर से लेकर प्रोसेस तक सब यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी से भी ले सकते हैं लोन, ब्याज दर से लेकर प्रोसेस तक सब यहां जानें
Fri, 05 Jan 2024 04:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 05 Jan 2024 04:25 PM IST
विज्ञापन
क्या इंश्योरेंस पॉलिसी पर लोन मिल सकता है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या इंश्योरेंस पॉलिसी पर लोन मिल सकता है?
- फोटो : Istock
लोन लेने का तरीका
- अगर आप चाहें तो आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी पर आपको लोन मिल सकता है। बस इसके लिए आपको अपनी इंश्योरेंस कंपनी या जिस ब्रोकर के जरिए आपने ये पॉलिसी ली है उससे बात करनी पड़ती है
- यहां आपके कुछ दस्तावेज लगते हैं और फिर आपको नियमों के तहत लोन मिल सकता है।
क्या इंश्योरेंस पॉलिसी पर लोन मिल सकता है?
- फोटो : istock
कितना लोन मिल सकता है?
- अगर आप अपनी पॉलिसी पर लोन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आपको ये लोन आपकी पॉलिसी के प्रकार पर और उसकी सरेंडर वैल्यू के हिसाब से मिलता है। अगर आपने मनी बैक या एंडॉमेंट पॉलिसी ली है, तो आपको सरेंडर वैल्यू का 80-90 फीसदी तक लोन मिल सकता है। हालांकि, ये कंपनी पर ही निर्भर करता है कि आपको कितना लोन मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या इंश्योरेंस पॉलिसी पर लोन मिल सकता है?
- फोटो : Istock
बात ब्याज दर की
- बात अगर लोन पर लगने वाले ब्याज दर की करें, तो इंश्योरेंस पॉलिसी पर लोन लेने में ब्याज दर 10-12 फीसदी के बीच रहती है। हालांकि, जब आप लोन लेते हैं, तो ये ब्याज दर आपके प्रीमियम की रााशि, लोन के अमाउंट और बाकी अन्य चीजों पर भी निर्भर करती है।
विज्ञापन
क्या इंश्योरेंस पॉलिसी पर लोन मिल सकता है?
- फोटो : istock
इस बात को भी जानें
- कई बार ऐसा होता है कि हम लोन तो ले लेते हैं, लेकिन कुछ ईएमआई के बाद आर्थिक दिक्कतें आ जाती हैं जिसका असर ईएमआई पर पड़ता हुआ नजर आता है। ऐसे में अगर आप कोई ईएमआई मिस कर देते हैं या रिपेमेंट में डिफॉल्ट हो जाते हैं, तो आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स हो सकती है और आपके ऊपर फाइन भी लगता है।