फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: बारिश के कारण घर-मकान को नुकसान पहुंचने पर कैसे मिलता है मुआवजा? जानें क्या है नियम

Sat, 31 Aug 2024 01:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 31 Aug 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
How to get compensation if your shop or house loss due to rai and floods
बारिश से होने वाले नुकसान का मुआवजा कैसे मिलता है? - फोटो : Amar Ujala

अगर आप मौजूदा समय में देखेंगे तो आजकल बारिश काफी हो रही है और खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में। भले ही निचले इलाकों में बारिश होने से दिल्ली-एनसीआर के अलावा अन्य जगह के लोगों को भी गर्मी से राहत मिल रही हो, लेकिन इस बारिश से भूस्खलन और बाढ़ के हालात हो जाते हैं। दिल्ली से लेकर केरल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे इलाकों में बारिश का भयंकर प्रकोप छाया हुआ है। वहीं, आपने देखा होगा कि कि जब बारिश होती है तो कई जगहों पर लोगों के मकान-दुकान तक बह जाते हैं। ऐसे में सरकार इन लोगों को मुआवजा देती है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं और इसके लिए करना क्या होता है? शायद नहीं, लेकिन आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...

How to get compensation if your shop or house loss due to rai and floods
बारिश से होने वाले नुकसान का मुआवजा कैसे मिलता है? - फोटो : istock

क्या कर सकते हैं मुआवजा लेने के लिए?

  • दरअसल, अगर बारिश के कारण किसी की दुकान या घर बह जाता है तो ऐसी स्थिति में उसे सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जाता है। इसके लिए आपको अपने क्षेत्र की नगरपालिका में नगर परिषद में या फिर पंचायत में सूचना देनी होती है। फिर आपकी शिकायत को संबंधित अधिकारियों द्वारा जिला कार्यालय तक यानी कलेक्टर तक पहुंचाई जाती है और कलेक्टर आपकी बात को सरकार तक पहुंचाने का काम करते हैं।
How to get compensation if your shop or house loss due to rai and floods
बारिश से होने वाले नुकसान का मुआवजा कैसे मिलता है? - फोटो : istock
  • अगर किसी जगह पर बारिश या बाढ़ जैसे हालात होते हैं और इससे कोई नुकसान होता है तो फिर वहां का स्थानीय प्रशासन नुकसान का सर्वे करता है। इसके लिए फोटो क्लिक की जाती हैं और वीडियोग्राफी भी की जाती है। फिर सारी जानकारी को एकत्रित कर अधिकारियों तक पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to get compensation if your shop or house loss due to rai and floods
बारिश से होने वाले नुकसान का मुआवजा कैसे मिलता है? - फोटो : istock
  • किसी भी प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान का आकलन किया जाता है और इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होती है। जिला कलेक्टर पदाधिकारियों के साथ मिलकर पूरे जिले में जो-जो नुकसान हुआ है उसका आकलन करता है। फिर इसकी एक फाइनल रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को भेजी जाती है जिसके बाद राज्य सरकार मुआवजा देती है।
विज्ञापन
How to get compensation if your shop or house loss due to rai and floods
बारिश से होने वाले नुकसान का मुआवजा कैसे मिलता है? - फोटो : Istock

कितना मुआवजा मिलता है?

  • जब बारिश और भूस्खलन से होने वाले नुकसान की पूरी रिपोर्ट सरकार तक पहुंचती है तो इसके बाद सरकार मुआवजे का एलान करती है। ये पूरा मुआवजा राज्य सरकार अपने राहत कोष से देती है। इसमें जिस परिवार का जितना नुकसान होता है उस हिसाब से ही मुआवजा देने का प्रावधान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed