फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gas Cylinder Booking: घर बैठे इन चार तरीकों से बुक कर सकते हैं गैस सिलेंडर, जानें क्या हैं तरीके

Tue, 11 Jan 2022 05:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 11 Jan 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
how to gas cylinder booking utility news in hindi
गैस सिलेंडर बुक करने के तरीके - फोटो : iStock

शहरों में ही नहीं, अब तो कई गांवों में भी आपको ये नजारा आम दिख जाता है कि लोग गैस सिलेंडर की मदद से खाना बना रहे हैं। अब गांवों में लोग लकड़ी की जगह पर गैस सिलेंडर की मदद लेकर खाना बनाते हैं, जिससे हमारे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचता है। दूसरी तरफ जब लोगों का गैस सिलेंडर खत्म हो जाता था, तो लोगों को गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब समय बदल चुका है और अगर आप चाहें तो आप घर बैठे ही अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं और बेहद आसानी से इसे पा सकते हैं। अगर आपको इस बारे में नहीं पता है, तो चलिए हम आपको घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करने के चार तरीकों के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से आपका काम मिनटों में हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

how to gas cylinder booking utility news in hindi
गैस सिलेंडर बुक करने के तरीके - फोटो : Istock

कॉल के जरिए

  • आप अपनी गैस एजेंसी से टोल फ्री नंबर मांग सकते हैं, जिसके जरिए आप घर बैठे अपने मोबाइल पर ये नंबर डालकर अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके बाद लगभग 24 घंटे के अंदर आपका सिलेंडर आपके घर आ जाता है।
how to gas cylinder booking utility news in hindi
गैस सिलेंडर बुक करने के तरीके - फोटो : iStock

एसएमएस से कर सकते हैं बुक

  • आप एसएमएस के जरिए भी अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी गैस एजेंसी का नाम स्पेस डिस्ट्रीब्यूटर का फोन नंबर एसटीडी कोड के साथ स्पेस और अपने शहर आईवीआरएस नंबर पर इसे भेज दें। इसके बाद आपको गैस बुकिंग से जुड़ी जानकारी एसएमएस के जरिए मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to gas cylinder booking utility news in hindi
गैस सिलेंडर बुक करने के तरीके - फोटो : Pixabay

व्हाट्सएप से करें बुकिंग

  • व्हाट्सएप के जरिए गैस बुक करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में 7588888824 नंबर को सेव करना होगा। इसके बाद आपको REFILL लिखकर इस नंबर पर भेज देना है। फिर कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप गैस सिलेंडर बुक कर पाएंगे।
विज्ञापन
how to gas cylinder booking utility news in hindi
गैस सिलेंडर बुक करने के तरीके - फोटो : Pixabay

ऑनलाइन कर सकते हैं

  • पहले आपको Mylpg.in वेबसाइट पर जाना है। फिर यहां पर अपनी 17 अंकों की एलपीजी आईडी डालनी है। इसके बाद यूजर नेम और पासवर्ड डालें, फिर आपसे मांगी गई जानकारियां यहां भरें। इसके बाद आपको मैसेज द्वारा गैस सिलेंडर बुक होने की जानकारी  मिल जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed