हम तकनीकी रूप से इतने आगे बढ़ चुके हैं कि अब किसी भी काम के लिए कहीं जाना नहीं चाहते। मतलब ये कि हम चाहते हैं कि हमारे सभी काम घर बैठे मोबाइल से ही हो जाए। वहीं, ऐसा है भी, हम ज्यादातर काम अपने मोबाइल से ही कर लेते हैं। मोबाइल के आ जाने से लोगों को लंबी-लंबी लाइनों से आजादी मिली है। घर बैठे खाना मंगवाने से लेकर किसी को पैसे भेजने जैसे कई अन्य काम भी मोबाइल से हो जाते हैं। लेकिन क्या आप उमंग एप के बारे में जानते हैं? शायद नहीं, दरअसल, साल 2017 में इस यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू एज गवर्नेस एप को लॉन्च किया गया था। इस एप की खासियत है कि इससे कई अलग-अलग तरह के काम एक ही एप पर हो जाते हैं। तो चलिए आपको इस एप के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"61fb7ac4f836277fd644062e","slug":"how-to-download-umang-app-how-to-download-umang-app","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Umang App: जानें कैसे काम करता है उमंग एप, क्यों एक ही एप पर हो जाते हैं ढेर सारे काम, यहां समझें सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Umang App: जानें कैसे काम करता है उमंग एप, क्यों एक ही एप पर हो जाते हैं ढेर सारे काम, यहां समझें सबकुछ
Thu, 03 Feb 2022 12:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:27 PM IST
विज्ञापन
उमंग एप के फायदे
- फोटो : https://web.umang.gov.in/landing/
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमंग एप के फायदे
- फोटो : iStock
एक एप से हो सकते हैं इतने काम
- बात अगर इस एप से होने वाले कामों की करें, तो इसमें कई ऐसे काम शामिल हैं जिन्हें आप एक एप से कर सकते हैं। इसमें एनपीएस, गैस सिलेंडर की बुकिंग करना, यूटिलिटी बिल भरना, पीएफ से जुड़े काम, पैन कार्ड के काम और डिजिलॉकर जैसी सुविधाएं हैं।
उमंग एप के फायदे
- फोटो : https://web.umang.gov.in/landing/
ये रहे डाउनलोड करने के दो तरीके:-
पहला तरीका
- उमंग एप को आप उमंग की आधिकारिक वेबसाइट https://web.umang.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां एक स्कैन कोड दिया गया है, जिसकी मदद से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उमंग एप के फायदे
- फोटो : https://web.umang.gov.in/landing/
दूसरा तरीका
- आप इस उमंग एप को अगर डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए एंड्रॉयड यूजर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। जबकि आईफोन यूजर आईओएस एप स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
उमंग एप के फायदे
- फोटो : Pixabay
तीसरा तरीका
- आप एक नंबर के जरिए भी इस उमंग एप को डाउनलोड कर सकते हैं। दरअसल, आपको 9718397183 नंबर पर मिस्ड कॉल करना होता है, जिसके बाद आपको डाउनलोड करने का लिंक मिलता है और आप इससे उमंग एप को डाउनलोड कर सकते हैं।