e-Pan Card Generate: आपको किसी सरकारी दफ्तर से अपना कोई काम करवाना है या फिर किसी गैर-सरकारी जगह पर आपका कोई काम है, तो ऐसे में आपको इस दौरान कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड जैसे कई अन्य दस्तावेज शामिल होते हैं।
{"_id":"67c19616ce2a54209a06a85e","slug":"how-to-download-e-pan-card-check-process-e-pan-card-apply-2025-02-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"e-Pan Card: क्या होता है ई-पैन कार्ड और कैसे कर सकते हैं डाउनलोड? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
e-Pan Card: क्या होता है ई-पैन कार्ड और कैसे कर सकते हैं डाउनलोड? यहां जानें
Sat, 01 Mar 2025 08:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 01 Mar 2025 08:35 AM IST
सार
जिस तरह से आज के समय में आधार कार्ड जरूरी दस्तावेज है। ठीक वैसे ही पैन कार्ड का भी काम पड़ता रहता है। ऐसे में आप ई-पैन कार्ड के बारे में भी जान सकते हैं।
विज्ञापन
ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या होता है ई-पैन?
- अगर आपके पास पैन कार्ड है तो जान लें कि ई-पैन कार्ड इसी पैन कार्ड की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी होती है
- आप इस ई-पैन को मोबाइल, कंप्यूटर, पैन ड्राइव आदि में रख सकते हैं
- ई-पैन कार्ड का सबसे बड़ा फायदा होता है कि न इसके गुम होने या चोरी होने का डर रहता है और न पैन कार्ड के टूटने का।
ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
ई-पैन कार्ड ऐसे बनवा सकते है:-
स्टेप नंबर 1
- आपने अगर ई-पैन कार्ड नहीं बनवाया है तो आप इसे बनवा सकते हैं
- इसके लिए आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाना होता है
- यहां पर आपको सबसे पहले 'क्विक लिंक्स' वाले सेक्शन में जाना है और यहां पर आपको 'Instant E-PAN' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 2
- अब आपके सामने 'गेट न्यू ई-पैन' वाला विकल्प आएगा जिस पर क्लिक करना है
- इसके बाद अपना आधार नंबर भरें
- फिर आपसे आपकी कुछ जानकारी पूछी जाएगी जिसे भर दें
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे यहां दर्ज करें
विज्ञापन
ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 3
- ओटीपी भर चुके हैं तो इसके बाद आपके पास अपनी ईमेल आईडी होनी चाहिए
- आपको अपनी ईमेल आईडी को जो यहां भरना होता है
- इसके बाद आपको अपनी मांगी गई जानकारियां भरनी हैं
- फिर आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपको पैन कार्ड नंबर मिलेगा और फिर आपको इसी वेबसाइट से डाउनलोड पैन वाले लिंक पर क्लिक करना है
- अब आप यहां से ई-पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।