फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

E-Aadhaar: यहां जानें क्या है ई-आधार, नहीं रहता फटने-खोने का डर, मिनटों में ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 15 Jan 2022 09:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 15 Jan 2022 09:49 AM IST
विज्ञापन
how to download e aadhaar follow these steps utility news in hindi
ई आधार के फायदे - फोटो : facebook/All India Radio News

आधार कार्ड आज के समय का सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज बन चुका है। हर भारतीय के पास आपको ये आसानी से मिल जाएगा, और इसे बनवाना भी बेहद आसान है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा इसे जारी किया जाता है। इस आधार कार्ड में 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या भी होती है। स्कूल में दाखिला लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, सिमकार्ड लेना हो, सरकारी या गैर सरकारी सुविधाओं का लाभ लेना हो आदि। ऐसे ही अन्य कामों के लिए भी आधार का होना बेहद जरूरी है। लेकिन अब देश डिजिटलीकरण की तरफ तेजी से बढ़ा है। ऐसे में आधार कार्ड भी अब डिजिटल रूप में मौजूद है, जिसे हम ई-आधार के नाम से जानते हैं। इसके फटने या गुम होने का बिल्कुल डर नहीं रहता, क्योंकि ये डिजिटली रूप में आपके पास रहता है। ऐसे में अगर आप भी इस ई-आधार कार्ड को पाना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसे डाउनलोड करने के तरीके के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

how to download e aadhaar follow these steps utility news in hindi
ई आधार के फायदे - फोटो : Pixabay

ई-आधार ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी ई-आधार को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करके सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://eaadhaar.uidai.gov.in पर जाना है।
how to download e aadhaar follow these steps utility news in hindi
ई आधार के फायदे - फोटो : iStock

स्टेप 2

  • अब आपको आगे बढ़ते हुए अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है। इसके बाद आपको यहां कैप्चा कोड भी भरकर आगे बढ़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to download e aadhaar follow these steps utility news in hindi
ई आधार के फायदे - फोटो : iStock

स्टेप 3

  • ये जरूरी जानकारी भरने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा। आपको इसे यहां दर्ज करना है।
विज्ञापन
how to download e aadhaar follow these steps utility news in hindi
ई आधार के फायदे - फोटो : istock

स्टेप 4

  • ओटीपी भरने के बाद आपको अपनी कुछ जरूरी और सामान्य जानकारियां भरनी है। इसके तुरंत बाद ही आपका ई-आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। इसे आप पासवर्ड की मदद से खोल सकते हैं, जो कि आपके नाम के शुरुआती 4 कैपिटल अक्षर और फिर जन्म का साल होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed