फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Aadhaar: क्या आपके पास है ई-आधार कार्ड? नहीं तो ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 30 Dec 2024 04:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 30 Dec 2024 04:05 PM IST
सार

भारत के नागरिकों के पास आधार कार्ड होता है जिसका इस्तेमाल हम सरकारी और गैर-सरकारी कामों में करते हैं। आप चाहें तो ई-आधार कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
how to download e aadhaar card check process in hindi
ई-आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें? - फोटो : Amar Ujala

e Aadhaar Card Importance: आपको सिम कार्ड लेना है, बैंक खाता खुलवाना है, ई-केवाईसी करवानी है, अपनी पहचान बतानी है, राशन कार्ड से जुड़ा कोई काम करवाना है, किसी सरकारी योजना से जुड़ना है आदि। ऐसे में आपको आधार कार्ड चाहिए होता है। वहीं, आजकल तो लोग पीवीसी आधार कार्ड भी बनवा रहे हैं जिसका अपना अलग फायदा है। आधार कार्ड जरूरी दस्तावेजों की सूची में भी ऊपर नजर आता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो ई-आधार कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं जो बेहद काम आता है। अगर आपने अब तक ई-आधार कार्ड को डाउनलोड नहीं किया है तो आप यहां इसका प्रोसेस जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ई-आधार कार्ड को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके पूरे प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...

how to download e aadhaar card check process in hindi
ई-आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें? - फोटो : Amar Ujala

ई-आधार कार्ड क्या होता है?

  • बात अगर ई-आधार की करें तो ये आपके आधार कार्ड की एक डिजिटली कॉपी होती है
  • आप अपने ई-आधार को मोबाइल या कंप्यूटर में रख सकते हैं
  • इसके गुम होने या फटने का कोई डर नहीं होता क्योंकि ये आधार कार्ड डिजिटली होता है।
how to download e aadhaar card check process in hindi
ई-आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे करें ई-आधार को डाउनलोड:-

पहला स्टेप

  • अगर आप भी अपना ई-आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसका तरीका बेहद आसान है
  • आपको करना ये है कि सबसे पहले तो यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट eaadhaar.uidai.gov.in पर जाना है
  • इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के 12 अंक दर्ज करने होते हैं यानी आधार नंबर भरना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
how to download e aadhaar card check process in hindi
ई-आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • आधार नंबर भरने के बाद आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा
  • आपको इस दिए हुए कैप्चा कोड को सही-सही भरना है
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होता है) पर एक ओटीपी आएगा
  • आपको इस आए हुए ओटीपी को भरना है
विज्ञापन
how to download e aadhaar card check process in hindi
ई-आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • ओटीपी भरने के बाद आपको यहां पर कुछ जरूरी जानकारियां भरनी हैं
  • इन जानकारियों को भरने के बाद आपका ई-आधार कार्ड डाउनलोड हो जाता है
  • इस ई-आधार कार्ड में पासवर्ड होता है, इसमें आपके नाम के पहले 4 कैपिटल अक्षर होते हैं और फिर बाद में जन्म का साल होता है, जैसे अगर आपका नाम SHIVANI है और आपकी जन्मतिथि 15011992 है, तो आपका पासवर्ड होगा SHIV1992
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed