UPI Payment Without Internet: यूपीआई पेमेंटिंग सिस्टम ने डिजिटल रूप से हो रही ट्रांजैक्शन में एक बड़ी क्रांति लाने का काम किया है। आज देश में बढ़चढ़ कर लोग यूपीआई के जरिए ट्रांजैक्शन कर रहे हैं।
यूपीआई ने डिजिटल ट्रांजैक्शन को काफी आसान बना दिया है। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते देश में लेनदेन के इस डिजिटल स्वरूप का काफी तेजी से प्रचार-प्रसार हुआ है। आज हम बड़े पैमाने पर फोन पे, पेटीएम या गूगल पे के माध्यम से यूपीआई के जरिए लेनदेन कर रहे हैं।
हालांकि, यूपीआई से पेमेंट करने के लिए हमें इंटरनेट की जरूरत होती है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप बिना इंटरनेट के भी यूपीआई से पेमेंट कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट के यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -
2 of 5
UPI Payment Without Internet
- फोटो : Istock
बिना इंटरनेट के यूपीआई पेमेंट करने के लिए आपको USSD कोड की मदद लेनी होगी। इस सर्विस के जरिए आप इंटरनेट के बिना भी किसी दूसरे व्यक्ति को यूपीआई से पेमेंट कर सकते हैं।
3 of 5
UPI Payment Without Internet
- फोटो : istock
हालांकि, इस सुविधा का लभ लेने के लिए आपके फोन में मोबाइल नेटवर्क का होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको *99# को अपने मोबाइल में डायल करना है।
4 of 5
UPI Payment Without Internet
- फोटो : istock
इस नंबर को डायल करके आप किसी भी व्यक्ति को यूपीआई के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा यहां से आप अपना यूपीआई पिन भी चेंज कर सकते हैं। मोबाइल में *99# डायल करने के बाद आपकी स्क्रीन पर कई पॉप मेन्यु ओपन हो जाएंगे। यहां 1 नंबर सेंड करने के बाद आपकी स्क्रीन पर पैसे भेजने के लिए मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी, बैंक अकाउंट नंबर्स आदि कई ऑप्शन्स मिल जाएंगे।
5 of 5
UPI Payment Without Internet
- फोटो : Istock
इसके बाद आप जिस माध्यम से पैसे भेजना चाहते हैं, उसका चुनाव करें। नेक्स्ट स्टेप पर अमाउंट भरकर आपको यूपीआई पिन दर्ज करना है। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से बिना इंटरनेट के यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।