फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आपके बच्चों का या आपका आधार नकली तो नहीं, ऐसे लगाएं मिनटों में पता

Sat, 12 Aug 2023 04:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 12 Aug 2023 04:42 PM IST
विज्ञापन
How to difference fake or real aadhaar follow this process
आधार असली है या नकली? ऐसे लगाएं पता - फोटो : istock

Identify Real or Fake Aadhaar Card: आपके पास कई दस्तावेज होंगे, जिनकी जरूरत आपको अलग-अलग कामों के लिए पड़ती होगी। इनमें आपका पैन कार्ड से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस जैसे कई दस्तावेज शामिल हैं। पर जब बात आधार कार्ड की आती है, तो इसकी जरूरत आपको लगभग सभी जगह पड़ती है। सिम कार्ड लेना हो, अपनी पहचान बतानी हो, बैंक में खाता खुलवाना हो जैसे कई कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। पर इन सबके बीच जालसाज कुछ पैसों के लिए लोगों के नकली आधार कार्ड बनाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपका आधार नकली तो नहीं है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to difference fake or real aadhaar follow this process
आधार असली है या नकली? ऐसे लगाएं पता - फोटो : istock

ऐसे करें पहचान, कहीं आपका आधार तो नकली नहीं:-

स्टेप 1

  • अगर आपको भी जानना है कि कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं है, तो आप ऐसा जान सकते हैं
  • आपको इसके लिए यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट के इस resident.uidai.net.in/aadhaarveification लिंक पर जाना होगा
How to difference fake or real aadhaar follow this process
आधार असली है या नकली? ऐसे लगाएं पता - फोटो : istock

स्टेप 2

  • आधिकारिक पोर्टल पर जाने के बाद आपके सामने आधार वेरिफिकेशन वाला पेज ओपन होगा
  • आपको यहां पर एक बॉक्स मिलेगा, जहां पर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to difference fake or real aadhaar follow this process
आधार असली है या नकली? ऐसे लगाएं पता - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको यहां पर कैप्चा कोड नजर आएगा, जिसे यहां भरें
  • फिर आपको वेरिफाई वाले पेज पर क्लिक करना है
  • अब इसके बाद अगर आपका आधार कार्ड सही है, तो एक नया पेज खुल जाएगा
विज्ञापन
How to difference fake or real aadhaar follow this process
आधार असली है या नकली? ऐसे लगाएं पता - फोटो : istock

स्टेप 4

  • आधार नंबर सही होने पर आपको आधार नंबर, कार्डधारक की उम्र, जेंडर और राज्य जैसी चीजें चीजें नजर आएंगी
  • हालांकि, अगर आपका आधार कार्ड नकली है, तो आपके सामने इनवैलिड आधार नंबर लिखकर मैसेज आएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed