आज के इस युग में घूमना-फिरना हमारी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है। इस कारण होटल में रूम बुक करके ठहरना आम बात है। कई बार लोग ऑफिस टूर, पारिवारिक यात्रा या अपने किसी दोस्त के साथ कहीं पर घूमने जाते हैं तो होटल में रुकते हैं। वहीं बीते वर्षों में कई ऐसे मामले सामने निकलकर आए हैं, जहां होटल के कमरों में हिडन कैमरा लगाकर लोगों की निजी गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया है। इस तरह की घटनाएं न केवल निजता का उल्लंघन हैं बल्कि यह एक गंभीर अपराध भी है। होटल के कमरों में लगाए जाने वाले कई हिडन कैमरे इतने छोटे होते हैं कि उन्हें आसानी से बल्ब, पंखे, टीवी या फोटो फ्रेम में फिट किया जा सकता है। इस कारण इनके बारे में पता करना काफी मुश्किल काम हो जाता है। इसलिए आपको होटल के कमरों में जांच करना जरूरी है।
Hidden Camera: होटल के कमरे में लगा हुआ है हिडन कैमरा या नहीं? इस तरह करें पता
आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप होटल के कमरे में लगाए गए हिडन कैमरे के बारे में आसानी से पता कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार इन हिडन कैमरों को दीवार के छोटे छेदों के पीछे या किसी डिवाइस में भी छिपा दिया जाता है। इसी सिलसिले में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप होटल के कमरे में लगाए गए हिडन कैमरे के बारे में आसानी से पता कर सकते हैं।
रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
कमरे में कैमरे को कहां छिपाया गया है, इस बारे में पता करने के लिए सबसे पहले आपको कमरे की लाइट को बंद कर देना है। इसके बाद अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट को जलाएं। कैमरे का लेंस चमकदार होता है, फ्लैशलाइट में यह दिख सकता है।
PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
इसके अलावा आपको कमरे में अपना मोबाइल कैमरा ऑन करके हर तरफ घुमाना होगा। छिपे कैमरे कई बार इंफ्रारेड लाइट का इस्तेमाल करते हैं। स्मार्टफोन के कैमरे से आप इस बारे में पता कर सकते हैं।
PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां
इसके अलावा अगर किसी दीवार पर या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में एक्स्ट्रा वायरिंग या कोई छोटा सा छेद दिखता है तो वहां कैमरे के छिपे होने की संभावना है। अगर आपको होटल के कमरे में किसी संदिग्ध कैमरे का पता चलता है, तो तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से करें।
Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत