फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Free Wi-Fi: रेलवे स्टेशन पर लेना है फ्री हाई स्पीड वाई-फाई का लाभ? तो इस सरल तरीके से करें कनेक्ट

Sat, 26 Mar 2022 05:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 26 Mar 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन
How to Connect Railwire Free WiFi Services at Railway Station Step by Step Process
रेलवे स्टेशन पर फ्री वाई फाई कनेक्ट करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

आज के दौर में लगभग हर दूसरा व्यक्ति मोबाइल फोन से जुड़ा है। वहीं, अब तो लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें हाई स्पीड इंटरनेट की मदद से वो अपने कई काम निपटा लेते हैं। इंटरनेट ने अपनी कुछ इस कदर पकड़ बनाई है कि इसके बिना मोबाइल फोन में कुछ करने तक का मन नहीं करता। इसलिए लोग हर महीने इंटरनेट का रिचार्ज जरूर करवाते हैं। वहीं, इन सबके बीच देश की कई जगहों पर सरकार भी फ्री वाई-फाई की सुविधा लोगों को दे रही है। इसमें से एक जगह है रेलवे स्टेशन, जहां पर लोगों को मुफ्त में वाई-फाई की सुविधा दी जाती है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि लोगों के ये फ्री वाई-फाई कनेक्ट ही नहीं हो पाते हैं और उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी रेलवे स्टेशन पर इस समस्या से जूझते हैं, तो चलिए हम आपको वाई-फाई कनेक्ट करने के तरीके के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Connect Railwire Free WiFi Services at Railway Station Step by Step Process
रेलवे स्टेशन पर फ्री वाई फाई कनेक्ट करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
  • दरअसल, भारतीय रेलवे रेलटेल की मदद से पूरे देश के रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त में वाई-फाई सुविधा यात्रियों को दे रहा है। इसके लिए ज्यादातर रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई डिवाइस लग गए हैं, और कई स्टेशन पर लगाए जा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों के लिए इससे काफी सुविधा हो रही है। गौरतलब, है कि रोजाना भारतीय ट्रेनों में लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं। रेलवे लोगों को कम समय में बहुत दूरी की यात्रा आसानी से करवाता है। साथ ही लोगों को कई तरह की सुविधाएं भी ट्रेन में मिलती है।
How to Connect Railwire Free WiFi Services at Railway Station Step by Step Process
रेलवे स्टेशन पर फ्री वाई फाई कनेक्ट करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

ऐसे कनेक्ट कर सकते हैं वाई-फाई को:-

स्टेप 1

  • अगर आप रेलवे स्टेशन पर फ्री के वाई-फाई का लाभ उठाना चाहते हैं, और आपका ये कनेक्ट नहीं हो पाता है तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में नेटवर्क पर जाकर स्कैन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Connect Railwire Free WiFi Services at Railway Station Step by Step Process
रेलवे स्टेशन पर फ्री वाई फाई कनेक्ट करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • यहां आपको लगभग 15 संकेंड इंतजार करना है, और फिर आपको 'RailWire' नाम का विकल्प दिखेगा, जिसे आपको चुन लेना है।
विज्ञापन
How to Connect Railwire Free WiFi Services at Railway Station Step by Step Process
रेलवे स्टेशन पर फ्री वाई फाई कनेक्ट करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपके सामने रेलवे का ब्राउजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed