{"_id":"66f69bf31431a320c300cc82","slug":"how-to-clean-burnt-electric-iron-know-in-hindi-2024-09-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Iron Cleaning Tips: जली हुई प्रेस को ऐसे करें साफ, चंद मिनटों में नए जैसा हो जाएगा प्रेस का निचला हिस्सा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Iron Cleaning Tips: जली हुई प्रेस को ऐसे करें साफ, चंद मिनटों में नए जैसा हो जाएगा प्रेस का निचला हिस्सा
आज के समय में महंगाई इतनी अधिक है कि ज्यादातर लोग अपना कपड़ा खुद ही इस्त्री करते हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक प्रेस हमारे दैनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण उपकरण गया है। यह हमारे कपड़ों को आकर्षक बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इलेक्ट्रिक प्रेस का उपयोग करके हम अपने कपड़ों को निश्चिंत होकर इस्त्री कर सकते हैं और उन्हें एक नया रूप दे सकते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि इलेक्ट्रिक प्रेस का निचला हिस्सा गंदा हो जाता है। कई बार कपड़ों की इस्त्री करते समय कपड़े जलने की वजह से प्रेस जल जाती है। इलेक्ट्रिक प्रेस के निचले हिस्से का गंदा होना आपके अन्य कपड़ों पर दाग लगा सकती है और प्रेस की कार्यक्षमता को भी कम कर सकती है।
2 of 5
ऐसे साफ करें जली हुई प्रेस
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे में आज हम आपको प्रेस के निचले हिस्से को साफ करने का कुछ कारगर उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे जली हुई प्रेस आसानी से नए जैसी हो सकती है। वैसे तो प्रेस के निचले भाग में मौजूद काले दाग को साफ करना बहुत बड़ी बात नहीं है, लेकिन लोगों को इसे साफ करने का तरीका नहीं मालूम होता है, इसलिए बहुत कठिन लगता है। प्रेस को साफ करने से पहले कुछ टिप्स फॉलो करना बहुत जरूरी है।
3 of 5
प्रसे साफ करने के लिए जरूरी है नींबू
- फोटो : Adobe Stock
इसके लिए सबसे पहले नींबू से प्रेस के दाग वाले हिस्से को गीला कर लें। अब इसे 4-5 मिनट से ऐसे ही रहने दें। इससे दाग थोड़ा नरम हो जाएगा और साफ करने में आसानी होगी। अब आप दो घरेलू उपाय अपना सकते हैं-
पहला- बेकिंग सोडा और नींबू की मदद से
सबसे पहले 3 चम्मच बेकिंग सोडा एक बाउल में डालें। साथ में 3 चम्मच नींबू का रस डालें। अब इस मिश्रण को प्रेस दाग वाले हिस्से पर लगा दें। इसे लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ करें, जिससे प्रेस पहले कि तुलना में बहुत साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट की नए जैसा होगा प्रेस
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा- बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट की मदद से
सबसे पहले एक बाउल में 3 चम्मच बेकिंग सोडा लें। अब इसमें लगभग 3 चम्मच टूथपेस्ट को डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद मिश्रण को प्रेस के जले हुए भाग में लगाकर लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें। 5 मिनट बाद सैंडपेपर से रगड़कर साफ करें, अच्छे से साफ करने के बाद प्रेस का निचला हिस्सा पहले की तुलना में बहुत साफ और नए जैसा हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।