आज के समय में लोग अपने वर्तमान से ज्यादा भविष्य के लिए चिंता करते हैं। हर कोई अपने आने वाले कल के लिए पैसे बचाता है। इसके लिए कोई नौकरी करता है, तो कोई अपने बिजनेस से पैसे बचाता है। इस बचे हुए पैसे को लोग अलग-अलग तरीके से बचाते हैं। जैसे- कोई किसी स्कीम या अन्य जगहों पर निवेश करता है, तो कोई अपने बैंक खाते में पैसे को बचाकर रखता है। लेकिन अगर देखा जाए तो बैंक खातों में पैसे बचाकर रखने वाले लोगों की संख्या थोड़ी ज्यादा है। लेकिन क्या आपने शायद कभी ये नहीं सोचा होगा कि अगर किसी खाताधारक की मृत्यु हो जाती है, तो बैंक खाते में रखे पैसे का क्या होगा? और वो भी ऐसी स्थिति में जब खाते में कोई नॉमिनी न हो? तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर किसी खाताधारक की बिना नॉमिनी बनाए मृत्यु हो जाती है, तो फिर खाते में रखे पैसों का क्या होगा। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62cc01f3b1286d2842736b39","slug":"how-to-claim-money-from-bank-after-death-without-nominee-check-step-by-step-process-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Banking Tips: बिना नॉमिनी के भी मृत व्यक्ति के बैंक खाते से निकल सकते हैं पैसे, यहां जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Banking Tips: बिना नॉमिनी के भी मृत व्यक्ति के बैंक खाते से निकल सकते हैं पैसे, यहां जानें तरीका
Mon, 11 Jul 2022 04:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 11 Jul 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
Banking Tips: मृत व्यक्ति के खाते से बिना नॉमिनी के कैसे पैसे निकालें
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Banking Tips: मृत व्यक्ति के खाते से बिना नॉमिनी के कैसे पैसे निकालें
- फोटो : istock
नॉमिनी है तो कैसे ले सकते हैं पैसे?
- दरअसल, कई लोग और खासतौर पर बूढे-बुजुर्ग अपने बैंक खाते में नॉमिनी नहीं जोड़ते हैं, क्योंकि उन्हें इसके बारे में ज्यादा पता नहीं होता है। अगर आपने अपने बैंक खाते में नॉमिनी जोड़ा है, तो खाताधारक की मृत्यु के बाद नॉमिनी को पैसे निकालने के लिए दो गवाह चाहिए होते हैं।
Banking Tips: मृत व्यक्ति के खाते से बिना नॉमिनी के कैसे पैसे निकालें
- फोटो : istock
- गवाह के अलावा बैंक में खाताधारक का मृत्यु प्रमाण पत्र लगाना होता है और असली सर्टिफिकेट दिखाना होता है। इसके बाद पूरी प्रक्रिया हो जाती है, और फिर नॉमिनी को खाताधारक के पैसे मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Banking Tips: मृत व्यक्ति के खाते से बिना नॉमिनी के कैसे पैसे निकालें
- फोटो : istock
अगर नहीं है नॉमिनी, तो ऐसे निकाल सकते हैं पैसे
- अगर किसी खाताधारक की मृत्यु हो जाती है, जिसमें कोई नॉमिनी नहीं है। तो ऐसी स्थिति में कोई व्यक्ति उस मृत व्यक्ति के बैंक खाते में रखे पैसों पर दावा करता है। तब इस व्यक्ति को लंबी कानूनी प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
Banking Tips: मृत व्यक्ति के खाते से बिना नॉमिनी के कैसे पैसे निकालें
- फोटो : istock
- दरअसल, लंबी कानूनी प्रक्रिया से मतलब है कि दावा करने वाले व्यक्ति को विल या फिर उत्तराधिकार प्रमाण पत्र बैंक के समक्ष दिखाना होता है। इसके बाद एक गहन जांच होती है, और तब जाकर ये तय किया जाता है कि दावा करने वाला व्यक्ति दावेदारी के लिए सही है या नहीं।