Pan Card: आज के समय में आपको लगभग हर एक काम के लिए कुछ न कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं। चाहे आप बैंक चले जाएं, पोस्ट ऑफिस चले जाएं, आरटीओ ऑफिस चले जाएं या कहीं अन्य जगह पर। आधार कार्ड तो आज की जरूरत है ही, लेकिन पैन कार्ड के न होने पर या इसके एक्टिव न होने पर भी आपके कई काम अटक सकते हैं। दरअसल, ज्यादातर लोग पैन कार्ड के डीएक्टिव होने के बारे में जानते ही नहीं है। पर इसके अंतर्गत जिन लोगों ने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है या नहीं कराएंगे, तो ऐसे लोगों के पैन कार्ड डीएक्टिव हो सकते हैं। ऐसे में फिर आपके कई काम तक अटक सकते हैं। इसलिए अगर आप चाहें तो आप भी ये चेक कर सकते हैं कि कहीं आपका पैन कार्ड डीएक्टिव तो नहीं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...
{"_id":"64e6022fd5ebcff63a00fa49","slug":"how-to-check-your-pan-card-deactive-or-not-follow-full-process-2023-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: कहीं आपका पैन कार्ड भी तो डीएक्टिवेट नहीं? तुरंत ऐसे करें चेक, वरना अटक सकते हैं कई काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: कहीं आपका पैन कार्ड भी तो डीएक्टिवेट नहीं? तुरंत ऐसे करें चेक, वरना अटक सकते हैं कई काम
Wed, 23 Aug 2023 07:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 23 Aug 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं, ऐसे करें चेक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं, ऐसे करें चेक
- फोटो : istock
इस तरह करें चेक, पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं:-
स्टेप 1
- अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि कहीं आपका पैन कार्ड तो डीएक्टिव नहीं है, तो आप ये चेक कर सकते हैं
- आपको इसके लिए आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in पर जाना है
पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं, ऐसे करें चेक
- फोटो : istock
स्टेप 2
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां कई विकल्प मिलेंगे
- पर आपको बाईं तरफ 'नो योर पैन' वाले विकल्प को देखना है
- ये मिल जाए, तो इस पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं, ऐसे करें चेक
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको अपना आखिरी नाम, जेंडर, जन्मतिथि समेत मोबाइल नंबर दर्ज करना है
- फिर आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
- आपको आए हुए ओटीपी को यहां दर्ज करना है और फिर सबमिट पर क्लिक कर देना है
विज्ञापन
पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं, ऐसे करें चेक
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फिर आपको स्क्रीन पर आपका नाम, पैन नंबर, वार्ड नंबर और रिमार्क दिखेगा
- इस रिमार्क में बताया जाता है कि ये पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं
- आपका पैन कार्ड अगर एक्टिव नहीं है, तो आप पैन कार्ड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।