Ayushman Card Eligibility: शहरी इलाके हों या फिर दूर-दराज में स्थित गांव। लगभग हर एक जगह के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। हर साल इन योजनाओं के जरिए लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' मौजूदा समय में इस योजना से जुड़कर काफी बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहें तो इस योजना से जुड़कर पूरे पांच लाख रुपये तक का लाभ ले सकते हैं। इसलिए अगर आप चाहें तो मिनटों में ये चेक कर सकते हैं कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में पात्रता चेक करने के बारे में जानेंगे...
{"_id":"64958d0104e2e5c3c0036583","slug":"how-to-check-your-eligibility-for-ayushman-card-follow-these-steps-2023-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड जिसके बाद आपको मिल सकता है पांच लाख रुपये का लाभ, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड जिसके बाद आपको मिल सकता है पांच लाख रुपये का लाभ, ऐसे करें चेक
Fri, 23 Jun 2023 05:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 23 Jun 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : Istock
- दरअसल, पात्रता चेक करने का प्रोसेस जानेंगे, उससे पहले ये जान लीजिए कि इस आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद आप इस कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का इलाज एकदम मुफ्त मिलता है।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
इस तरीके से पात्रता चेक करके जान सकते हैं, आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं:-
स्टेप 1
- अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो आप पात्रता चेक कर सकते हैं
- इसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना होगा
- यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाला ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और इस नंबर पर एक ओटीपी आएगा
- इसके बाद आपको ओटीपी को भरना है, जिसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे
- आपको यहां पहले वाले विकल्प में अपना राज्य चुनना है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर आपको दूसरे वाले विकल्प में अपना राशन कार्ड नंबर और 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
- इन्हें दर्ज करने के बाद आपको सर्च करना है
- ऐसा करने के बाद आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।