फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरा बचकर: कहीं आप तो नहीं कर रहे नकली घी का सेवन? ऐसे लगाएं पता

Thu, 03 Oct 2024 04:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 03 Oct 2024 04:49 PM IST
विज्ञापन
how to check purity of Ghee check here full process
मिलावटी घी का पता कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala

Ghee Adulteration: हम खुद को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह की अच्छी चीजों का सेवन करते हैं। इन्हीं में से एक है घी। दरअसल, इसका सेवन लोग न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं बल्कि ये हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। बशर्ते आप अगर असली घी का सेवन कर रहे हैं, क्योंकि बाजार में नकली घी भी है जिसे खाने से आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है और आपको कई अन्य तरह की दिक्कतें भी हो सकती हैं। इसलिए आप जब भी घी खरीदें तो ये सुनिश्चित कर लें कि ये घी मिलावट वाला तो नहीं है। इसके लिए एक तरीका है जिसका इस्तेमाल कर आप घी की शुद्धता का पता लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to check purity of Ghee check here full process
मिलावटी घी का पता कैसे करें? - फोटो : Adobe stock

घी असली है या नकली? ऐसे लगाएं पता:-

स्टेप 1

  • आप भी चाहें तो अपने घर लाए हुए घी को चेक करके ये पता लगा सकते हैं कि वो मिलावटी है या असली है
  • आपको इसके लिए सबसे पहले तो नमक चाहिए
  • फिर आपको करना ये है कि दो चम्मच घी लेना है और इसे एक बर्तन में डाल देना है
how to check purity of Ghee check here full process
मिलावटी घी का पता कैसे करें? - फोटो : Adobe stock

स्टेप 2

  • अब जो नमक हमने लिया था उसमें से आधा चम्मच नमक को घी में डाल देना है
  • नमक के बाद इस घी में एक-दो बूंद हाइड्रोक्लोरिक एसिड डालना है
  • इसके बाद इन सबको आपस में मिला लें
  • फिर आप देखेंगे कि एक मिश्रण तैयार हो गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
how to check purity of Ghee check here full process
मिलावटी घी का पता कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • ऐसे में आपको करना ये है कि इस तैयार किए गए मिश्रण को 20 मिनट तक रखकर छोड़ देना है
  • फिर आपको 20 मिनट बाद देखना है कि क्या इस मिश्रण का रंग बदल गया है या नहीं
  • अगर इसका रंग बदल गया है तो घी मिलावट वाला हो सकता है।
विज्ञापन
how to check purity of Ghee check here full process
मिलावटी घी का पता कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

जान लें घी में किन चीजों की मिलावट हो सकती है:-

  • जो लोग घी में मिलावट करते हैं, वे इसमें खराब क्वालिटी का तेल, वेजिटेबल ऑयल, पिघला हुआ बटर, डालडा और हाइड्रोजेनेटेड तेल आदि मिला देते हैं। इससे घी असली जैसा दिखता तो है, लेकिन वो होता नहीं है और ऐसा घी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed