Check Post Office Savings Account Balance: आपके पास कोई न कोई बैंक खाता तो होगा ही? सैलरी अकाउंट, बचत या फिर चालू खाता आदि। लोगों के पास इनमें से कोई न कोई बैंक खाता तो होता ही है। वहीं, लगभग सभी नौकरीपेशा लोगों की सैलरी भी तो बैंक अकाउंट में ही आती है। इसके अलावा कई लोगों के खाते पोस्ट ऑफिस में भी होते हैं। यहां आप अपना खाता खुलवा सकते हैं और सेविंग स्कीम्स इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 80सी के तहत टैक्स के अलावा कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। इन सबके बीच अगर आप देखेंगे तो ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के खाते पोस्ट ऑफिस में ज्यादा नजर आते हैं। ऐसे में जानकारी न होने के कारण लोग अपने बैलेंस को चेक करने के लिए भी पोस्ट ऑफिस जाते हैं। पर आप चाहें तो घर बैठे ही अपने पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
Post Office: घर बैठे ही चेक कर सकते हैं पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट का बैलेंस, ये रहा तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तरीकों से चेक कर सकते हैं पोस्ट ऑफिस में खुलवाएं अपने खाते का बैलेंस:-
एप के जरिए
- इसके लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर से आईपीपीबी एप डाउनलोड करनी है
- फिर बैंक खाता संख्या, कस्टमर आईडी, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरें
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया होगा, इसे दर्ज करें और लॉगिन कर लें
- अब एम पिन बनाकर अपना बैलेंस चेक कर लें।
मैसेज के जरिए
स्टेप 1
- बैलेंस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले मैसेज बॉक्स में जाकर “रजिस्टर” टाइप करना है
- फिर इस मैसेज को आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738062873 इस नंबर पर भेज देना है
- इसके बाद आपका मोबाइल नंबर एसएमएस सुविधा के लिए रजिस्टर्ड हो जाएगा
स्टेप 2
- अब आपको मैसेज बॉक्स में फिर से जाना है और यहां “बैलेंस” टाइप करना है
- फिर इस टाइप किए हुए मैसेज को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738062873 नंबर पर भेज दें
- इसके बाद आप अपना बैलेंस देख सकते हैं।
कस्टमर केयर से
- घर बैठे बैलेंस जानने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से टोल फ्री नंबर 155299 पर कॉल करना है
- अब यहां आईवीआर में आकर अपनी पसंद की भाषा चुनें
- फिर आपको यहां अपने खाते की जानकारी देनी है
- ये प्रक्रिया होने के बाद आप गेट बैलेंस वाला विकल्प चुनें और अपना बैलेंस जान सकते हैं।