Ladli Behna Yojana 2023: महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और उनको सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम लाडली बहना योजना है। स्कीम के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार हर महीने महिलाओं को 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। ऐसे में महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपये इस स्कीम के अंतर्गत मिलेंगे। लाडली बहना योजना को हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है। राज्य में रह रही कई महिलाएं इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Ladli Behna Yojana: कब तक आ सकते हैं लाडली बहना योजना की पहली किस्त के पैसे, जानिए क्या है अपडेट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 03 May 2023 03:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन