फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pan Card: OMG! कहीं आपका पैन कार्ड तो नहीं हो गया है बंद? घर बैठे इस तरह से करें चेक

Tue, 27 May 2025 08:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 27 May 2025 08:10 AM IST
सार

Pan Card Ka Status Kaise Check Karein: जिस तरह से आज के समय में आधार कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज है। ठीक वैसे ही पैन कार्ड भी एक अहम दस्तावेज है। ऐसे में चेक करें कि आपका पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं है।

विज्ञापन
How to Check PAN Card is Active or Inactive Online Process All Details
पैन कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

Pan Card Active Or Inactive Status: अगर आपको कोई सरकारी काम करवाना होता है या फिर गैर-सरकारी काम करवाना है, तो आपको कई तरह के अलग-अलग दस्तावेजों की जरूरत होती है। इसमें आधार कार्ड से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी कार्ड जैसे कई अन्य दस्तावेज शामिल हैं। इसी क्रम में एक और दस्तावेज है जिसका पास में होना जरूरी है और वो है आपका पैन कार्ड।

बैंक से लेकर लोन लेने और आईटीआर फाइल करने जैसे कामों के लिए ये जरूरी होता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपका पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं हैं? अगर आपको ये जानना है तो आप ये चेक कर सकते हैं और वो भी अपने मोबाइल से ही। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...

How to Check PAN Card is Active or Inactive Online Process All Details
पैन कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं? ऐसे कर सकते हैं चेक:-

स्टेप 1

  • अगर आपको भी अपने पैन कार्ड का स्टेटस चेक करना है तो आपको इसके लिए सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल के गूगल पर जाना है
  • यहां पर आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाना है
  • यहां पर आपको Quick Links वाले सेक्शन में जाना होता है
How to Check PAN Card is Active or Inactive Online Process All Details
पैन कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • Quick Links वाले सेक्शन में आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे
  • आपको इन सभी में से Verify PAN Status वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अब आप देखेंगे कि क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुला है
  • इस पेज में आपको अपनी कुछ जानकारी भरनी होती है
  • ध्यान रहे कि सभी जानकारी सही भरें, वरना आगे के प्रोसेस में दिक्कत हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check PAN Card is Active or Inactive Online Process All Details
पैन कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • जान लें कि आपको यहां पर सबसे पहले अपना पैन नंबर भरना है
  • इसके बाद आपको अपना पूरा नाम (जो नाम पैन कार्ड पर है) भरना है
  • फिर आपको अपनी जन्मतिथि भरनी है
  • आखिर में आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यहां भरना है
  • इसके बाद आपको Continue वाले बटन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
How to Check PAN Card is Active or Inactive Online Process All Details
पैन कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • इस आए हुए ओटीपी को भरें और फिर आपको Validate पर क्लिक करना है
  • अब आप देखेंगे कि अगर आपका पैन कार्ड एक्टिव है तो स्क्रीन पर आपको एक मैसेज दिखाई देगा
  • इस मैसेज में लिखा होता है 'PAN is Active and details are as per PAN'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed