फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pan-Aadhaar Link: क्या आप कर चुके हैं पैन कार्ड को आधार से लिंक? घर बैठे ऐसे चेक करें स्टेटस

Sat, 06 May 2023 04:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 06 May 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
How to Check Pan Aadhaar Link Status Online Step by Step Process in Hindi
आधार और पैन कार्ड लिंक का स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : istock

Check Pan Aadhaar Card Link Status: आधार कार्ड और पैन कार्ड दो ऐसे दस्तावेज हैं, जिनकी जरूरत आपको लगभग सभी कामों के लिए पड़ती ही है। सिम कार्ड लेना हो, बैंक खाता खुलवाना हो, स्कूल में दाखिला लेना हो, लोन लेना हो, इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना हो या फिर वित्तीय लेन देन करना हो आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए भी आपको आधार और पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। इन सबके बीच आपको अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना भी अनिवार्य है, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। ऐसे में अगर आप अपने पैन कार्ड को पहले लिंक करवा चुके हो, लेकिन आपको याद नहीं है तो कोई बात नहीं। आप अगली स्लाइड्स में वो तरीका जान सकते हैं जिससे आप ये चेक कर पाएंगे कि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

How to Check Pan Aadhaar Link Status Online Step by Step Process in Hindi
आधार और पैन कार्ड लिंक का स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : istock

आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी ये भूल गए हैं कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं, तो आप ये चेक करके पता लगा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in/iec/foportal पर जाना होगा
How to Check Pan Aadhaar Link Status Online Step by Step Process in Hindi
आधार और पैन कार्ड लिंक का स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब आपको यहां पर 'क्विक लिंक' वाले सेक्शन में देखना है
  • यहां पर आपको 'लिंक आधार स्टेटस' वाला विकल्प दिखाई देगा
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check Pan Aadhaar Link Status Online Step by Step Process in Hindi
आधार और पैन कार्ड लिंक का स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • आप जैसे ही इस विकल्प पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा
  • आपको यहां पेज पर दो बॉक्स नजर आएंगे
  • फिर आपको इन दो बॉक्स में से पहले वाले में पैन कार्ड नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
How to Check Pan Aadhaar Link Status Online Step by Step Process in Hindi
आधार और पैन कार्ड लिंक का स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब आपको दूसरे वाले बॉक्स में अपना आधार नंबर दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको नीचे की तरफ 'व्यू लिंक आधार स्टेटस' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपके सामने जानकारी आ जाएगी कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed