फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mobile Tips: कहीं आपके मोबाइल में लगा मेमोरी कार्ड नकली तो नहीं? इस सरल तरीके से करें पता

Wed, 02 Mar 2022 05:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 02 Mar 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
How to Check Memory Card in Phone Is Original or Not Through App Know Easy Way in Hindi
आपके मोबाइल में लगा मेमोरी कार्ड असली है या नकली? - फोटो : istock

आज की दौड़ती भागती जिंदगी में हम तकनीकी रूप से तो मजबूत हुए ही हैं, लेकिन इस बीच हमारी जरूरतें भी काफी बड़ी हैं। हालांकि, हमें जिस चीज की जरूरत होती है, वो आपको बाजार में आसानी से मिल जाती है। लेकिन जो चीज आप खरीद रहे हैं, वो असली है इसकी क्या गारंटी है क्योंकि बाजार में असली के नाम पर नकली चीजें धड़ले से बेची जा रही हैं। ये दिखने में बिल्कुल असली होती हैं, लेकिन कुछ समय बाद ही ये चीजें काम करना बंद कर देती हैं। जैसे- मोबाइल फोन में लगने वाला मेमोरी कार्ड। भले ही मोबाइल में आजकल स्टोरेज काफी आता है, लेकिन फिर भी लोग मेमोरी कार्ड का इस्तेमाल तो करते ही हैं। लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपके पास नकली मेमोरी कार्ड आ जाए, तो आप कैसे पहचान करेंगे? शायद नहीं कर पाएंगे, तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Check Memory Card in Phone Is Original or Not Through App Know Easy Way in Hindi
आपके मोबाइल में लगा मेमोरी कार्ड असली है या नकली? - फोटो : istock

क्यों होती है दिक्कत?

  • अगर इस बात पर गौर किया जाए कि आखिर लोगों को असली-नकली में पहचान करने में क्यों दिक्कत होती है, तो इसकी वजह ये है कि बाजार में एक ही कंपनी के मेमोरी कार्ड अलग-अलग कीमत पर मिलते हैं। ऐसे में जानकारी का अभाव आपको नकली मेमोरी कार्ड दिला सकता है।
How to Check Memory Card in Phone Is Original or Not Through App Know Easy Way in Hindi
आपके मोबाइल में लगा मेमोरी कार्ड असली है या नकली? - फोटो : istock

ऐसे पता लगा सकते हैं असली-नकली का

स्टेप 1

  • अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका मेमोरी कार्ड असली है या नकली, तो इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना है। यहां से आपको एसडी इनसाइट नाम का एप डाउनलोड करना है, क्योंकि इसी एप की मदद से आपको असली-नकली में फर्क पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check Memory Card in Phone Is Original or Not Through App Know Easy Way in Hindi
आपके मोबाइल में लगा मेमोरी कार्ड असली है या नकली? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • एप डाउनलोड करने के बाद उसे लॉन्च करें, और फिर अपने मोबाइल फोन में मेमोरी कार्ड लगाएं। इसके बाद आपके मोबाइल पर इस मेमोरी कार्ड की पूरी जानकारी मिल जाएगी। कार्ड किस कंपनी का है, इसका स्टोरेज कितना है, कब ये बना और अगर मोबाइल में 'एसडी कार्ड इज इनवैलिड' बताता है, तो समझ जाइए कि ये कार्ड नकली है।
विज्ञापन
How to Check Memory Card in Phone Is Original or Not Through App Know Easy Way in Hindi
आपके मोबाइल में लगा मेमोरी कार्ड असली है या नकली? - फोटो : istock
  • वहीं, अगर आपके मोबाइल में लगा मेमोरी कार्ड नकली होता है तो, स्क्रीन पर 'ओरिजिन इज अननोन' लिखकर भी आता है। इसके अलावा आप इसे फॉर्मेट करके भी देख सकते हैं। अगर फॉर्मेट के बाद स्टोरेज कम हो जाता है, तो समझ जाएं कि ये नकली हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आाप मेमोरी कार्ड किसी ब्रांड का और अच्छी दुकान से ही खरीदें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed