How To Check Your PF Account Balance: जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें पूरे महीने काम करना होता है और उसके बाद उन्हें सैलरी मिलती है। सैलरी के अलावा मेडिकल इंश्योरेंस जैसी अन्य सुविधा भी कर्मचारियों को दी जाती है। इसके अलावा कर्मचारियों को पीएफ की सुविधा भी दी जाती है। जहां पहले तो नियमों के तहत कर्मचारी का पीएफ खाता खोला जाता है जिसका संचालन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ करता है।
{"_id":"6773da84fa8bdaebfe04991b","slug":"how-to-check-if-your-company-is-depositing-epf-money-in-account-know-pf-balance-check-process-2024-12-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PF: क्या आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में हर महीने जमा कर रही है पैसे? ऐसे लगाएं पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PF: क्या आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में हर महीने जमा कर रही है पैसे? ऐसे लगाएं पता
Thu, 02 Jan 2025 09:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 02 Jan 2025 09:31 AM IST
सार
अगर आप पीएफ खाता धारक हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में हर महीने पैसे जमा कर रही है या नहीं।
विज्ञापन
पीएफ खाते का बैलेंस कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ खाते का बैलेंस कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
क्या करना होगा?
- अगर आपका भी पीएफ खाता है और आप ये जानना चाहते हैं कि आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में हर महीने पैसे जमा कर भी रही है या नहीं, तो आप ये चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको पीएफ खाते की पासबुक चेक करनी होती है। जहां आप जान सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में हर महीने कितना पैसा जमा हो रहा है, कितना ब्याज मिल रहा है और अब तक आपके पीएफ खाते में कुल कितना पैसा जमा हो चुका है आदि।
पीएफ खाते का बैलेंस कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे कर सकते हैं चेक:-
पहला स्टेप
- अगर आप भी ये चेक करना चाहते हैं कि आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में हर महीने पैसे जमा कर रही है या नहीं
- इसके लिए आपको करना ये है कि सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ खाते का बैलेंस कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- अब आपको यहां पर लॉगिन करना है
- आपको सबसे पहले अपना यूएएन नंबर यहां पर दर्ज करना होता है
- फिर आपको पासवर्ड भरना है और इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है और फिर लॉगिन पर क्लिक करें
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो मोबाइल नंबर आपके पीएफ खाते से लिंक है) पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको यहां दर्ज कर लॉगिन करना है
विज्ञापन
पीएफ खाते का बैलेंस कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
- इसके बाद आपको यहां पर अपनी पासबुक दिखेगी
- इस पासबुक में आपको हर महीने कितने पैसे जमा हुए, ब्याज कितना आया आदि सभी जानकारी दिखती है
- अगर आपको यहां पर किसी महीने पैसे जमा हुए नहीं दिखते हैं या और कुछ तो आप इस बारे में अपनी कंपनी के एचआर से बात कर सकते हैं या फिर आप इसकी शिकायत ईपीएफओ https://epfigms.gov.in/ को कर सकते हैं।