फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Whatsapp Alert: आपके पीठ पीछे तो कोई नहीं कर रहा आपके व्हाट्सएप का गलत इस्तेमाल, ऐसे करें मिनटों में पता

Sat, 25 Jun 2022 02:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 25 Jun 2022 02:11 PM IST
विज्ञापन
How to Check if Someone Using Your Whatsapp Account Know These Tips and Tricks in Hindi
whatsapp Alert: व्हाट्सएप फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

मोबाइल के हमारे जिंदगी में आ जाने से हमारे लगभग ज्यादातर काम बेहद आसान हो गए हैं। मतलब एक क्लिक में आप एक जगह पर बैठे-बैठे अपने कई काम आसानी से निपटा सकते हैं। कॉल पर बात करने के अलावा मोबाइल में इंटरनेट की मदद से आप काफी कुछ कर सकते हैं। टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस दौर में मोबाइल ने लोगों के कई कामों को आसान कर दिया है। अब वहीं लोग सोशल मीडिया पर भी हैं, जिसमें से एक है मैसेंजर एप व्हाट्सएप। एक-दूसरे से बात करने के लिए, स्टेटस शेयर करने के लिए आदि कामों के लिए लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। यहां कई प्राइवेट बातें भी होती हैं, ऐसे में सोचिए कि आपका व्हाट्सएप आपके पीठ पीछे कोई और इस्तेमाल कर रहा हो तो फिर? क्योंकि अगर आपके पीठ पीछे आपकी चैट कोई पढ़ रहा है, तो ये पूरी तरह गलत है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप ये कैसे जान सकते हैं कि आपके पीठ पीछे कोई आपके व्हाट्सएप का इस्तेमाल तो नहीं कर रहा। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

How to Check if Someone Using Your Whatsapp Account Know These Tips and Tricks in Hindi
whatsapp Alert: व्हाट्सएप फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

ऐसे हो सकता है इस्तेमाल

  • दरअसल, आपके व्हाट्सएप का इस्तेमाल आपके पीठ पीछे व्हाट्सएप वेब के जरिए होता है। इसमें क्यूआर कोड को स्कैन करके व्हाट्सएप को चलाया जाता है।
How to Check if Someone Using Your Whatsapp Account Know These Tips and Tricks in Hindi
whatsapp Alert: व्हाट्सएप फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : iStock

ऐसे कर सकते हैं पता और हटा भी सकते हैं:-

स्टेप 1

  • अगर आप जानना और इसे हटाना चाहते हैं कि आपके व्हाट्सएप का कोई और इस्तेमाल कर रहा है, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने व्हाट्सएप एप को ओपन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check if Someone Using Your Whatsapp Account Know These Tips and Tricks in Hindi
whatsapp Alert: व्हाट्सएप फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब दाईं साइड ऊपर की तरफ आपको तीन डॉट नजर आएंगे, इस पर क्लिक करें। फिर यहां पर आपको 'व्हाट्सएप वेब' पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
How to Check if Someone Using Your Whatsapp Account Know These Tips and Tricks in Hindi
whatsapp Alert: व्हाट्सएप फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपके सामने जानकारी आएगी कि आपका व्हाट्सएप कहीं किसी ब्राउजर पर ओपन है या नहीं। अगर ये होगा तो यहां उस ब्राउजर की जानकारी आएगी, वरना कुछ नहीं आएगा। किसी और जगह व्हाट्सएप के लॉगिन होने पर आप इसे लॉग आउट कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed