फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG Gas: इस आसान तरीके से पता करें आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है

Mon, 18 Mar 2024 11:02 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 18 Mar 2024 11:02 AM IST
विज्ञापन
How To Check How Much Gas Is Left In My LPG Gas Cylinder
How Much Gas is Filled In LPG Cylinder - फोटो : i stock

How Much Gas is Filled In LPG Cylinder: आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के घरों में खाना पकाने के लिए एलपीजी रसोई गैस का उपयोग हो रहा है। भारत सरकार भी हर घर तक एलपीजी गैस को पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है। अक्सर देखने को मिलता है कि घर में जब कोई मेहमान आता है। उस दौरान खाना पकाते समय रसोई गैस खत्म हो जाती है। ऐसे में हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मजबूरन हमें जल्दी-जल्दी दुकान पर जाकर दोबारा गैस भरवाना पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं आपके रसोई गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

How To Check How Much Gas Is Left In My LPG Gas Cylinder
How Much Gas is Filled In LPG Cylinder - फोटो : i stock

आपके रसोई सिलेंडर में कितनी गैस बची है। इस बारे में आप एक गीले कपड़े की मदद लेकर पता कर सकते हैं। इस बारे में पता करने के लिए आपको एक गीला कपड़ा लेना है। 

How To Check How Much Gas Is Left In My LPG Gas Cylinder
How Much Gas is Filled In LPG Cylinder - फोटो : i stock

आपको उस गीले कपड़े से सिलेंडर को ढक देना है। कुछ मिनटों तक आपको इस गीले कपड़े को सिलेंडर के ऊपर ढके रहना है। इसके बाद आपको इसे वहां से हटा देना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Check How Much Gas Is Left In My LPG Gas Cylinder
How Much Gas is Filled In LPG Cylinder - फोटो : i stock

इतनी देर तक सिलेंडर का ज्यादातर भाग गीले कपड़े से पानी को सोख लेगा। ऐसा करने के कुछ देर बाद सिलेंडर का जितने हिस्से में गैस नहीं होगी। वहां पानी सूख जाएगा। 

विज्ञापन
How To Check How Much Gas Is Left In My LPG Gas Cylinder
How Much Gas is Filled In LPG Cylinder - फोटो : pixabay

वहीं सिलेंडर के जितने हिस्से में आपको नमी देखने को मिलेगी। उतने हिस्से में गैस मौजूद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिलेंडर के जितने हिस्से में गैस होगी। वहां पानी को सूखने में थोड़ा ज्यादा वक्त लगेगा। इस आसान तरीके से आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपके रसोईे सिलेंडर में कितनी गैस बची है।

PM Kisan Yojana: क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसानों को भी मिलेगी 17वीं किस्त, जानिए डिटेल्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed