फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: आयुष्मान कार्ड से अपने शहर के किस अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? घर बैठे ऐसे लगाएं पता

Wed, 18 Sep 2024 02:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 18 Sep 2024 02:50 PM IST
विज्ञापन
how to check hospital list of registered in Ayushman Bharat Scheme
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card: जितनी भी योजनाएं हमारे देश में चलती हैं उनसे काफी लोग जुड़े हुए हैं। इसमें राज्य और केंद्र सरकार की अलग-अलग योजनाएं शामिल होती हैं। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसको भारत सरकार चलाती है। इस योजना का उद्धेश्य पात्र लोगों को मुफ्त इलाज की सेवा देनी है ताकि, जरूरत पड़ने पर लोग इलाज के लिए परेशान न हों। इसलिए पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिनसे कार्डधारक हर साल अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। बस इसके लिए आपको ये पता होना चाहिए कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है। अगर आपको ये नहीं पता तो आप ये घर बैठे ही चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...

how to check hospital list of registered in Ayushman Bharat Scheme
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है? - फोटो : Amar Ujala
  • दरअसल, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लगभग हर शहर के कई अस्पताल रजिस्टर्ड हैं। इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के अस्पताल शामिल हैं। ऐसे में अगर आप आयुष्मान कार्डधारक हैं तो आपको ये पता करना होता है कि कौन से पंजीकृत अस्पताल में आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
how to check hospital list of registered in Ayushman Bharat Scheme
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे पता कर सकते हैं आयुष्मान योजना में रजिस्टर्ड अस्पताल का:-

स्टेप 1

  • आपके पास अगर आयुष्मान कार्ड है और आप जानना चाहते हैं कि आप इससे अपने शहर के किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
  • इसके लिए आपको सबसे पहले आयुष्मान भारत की आधिकारिक वोबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होता है
  • यहां पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
how to check hospital list of registered in Ayushman Bharat Scheme
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • ऐसे में आपको इन ऑप्शन में से ऊपर दिए गए 'फाइंड अस्पताल' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना करना होता है
  • इसके बाद पहले अपना राज्य चुन लें
  • फिर अपना जिला भी चुन लें
  • इसके साथ ही आपको यहां पर अस्पताल के प्रकार के बारे में भी बताना होता है
विज्ञापन
how to check hospital list of registered in Ayushman Bharat Scheme
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • अस्पताल के प्रकार के बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दिखेगा
  • इस कैप्चा को यहां दर्ज कर दें
  • फिर आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है
  • ऐसा करते ही आपके सामने अस्पताल की एक सूची आ जाएगी और आप जान पाएंगे कि आप किस अस्पताल में इलाज करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed