फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: लोन लेने से पहले जरूर चेक कर लें अपना सिबिल स्कोर, जान लेंगे तरीका तो नहीं होगी दिक्कत

Wed, 12 Jul 2023 05:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 12 Jul 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
How to check free Cibil Score Follow these steps
अपना सिबिल स्कोर कैसे मुफ्त में जान सकते हैं? - फोटो : istock

Check Cibil Score: अपनी आज की जरूरतों को पूरा करने के अलावा लोग अपने आने वाले कल के लिए बचत भी करते हैं। पर कई बार लोगों के सामने ऐसी जरूरतें आकर खड़ी हो जाती हैं, जिसके लिए उन्हें काफी पैसों की जरूरत होती है। वहीं, आज के समय में कोई उधार देने को भी तैयार नहीं होता है। इसलिए लोग बैंक से लोन ले लेते हैं। पर कई बार ऐसा भी होता है कि सिबिल स्कोर कम होने की वजह से लोगों को लोन तक नहीं मिल पाता है। ऐसे में लोन रिजेक्ट होने के कारण लोग परेशान हो जाते हैं। पर आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि आप खुद घर बैठे अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं और वो भी पेटीएम एप के जरिए। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसके पूरे प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...

How to check free Cibil Score Follow these steps
अपना सिबिल स्कोर कैसे मुफ्त में जान सकते हैं? - फोटो : istock

इस तरीके से चेक कर सकते हैं सिबिल स्कोर:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी अपना सिबिल स्कोर चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले पेटीएम एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें
  • अगर आपके पास पहले से ये एप है, तो इसे अपडेट कर लें
  • फिर इस एप में मोबाइल नंबर और पासवर्ड या ओटीपी के जरिए लॉगिन कर लें
How to check free Cibil Score Follow these steps
अपना सिबिल स्कोर कैसे मुफ्त में जान सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • एप पर लॉगिन करने के बाद आपको एक स्क्रीन दिखेगी
  • यहां होम पेज पर आपको कई तरह की सेवाएं नजर आएंगी
  • आपको यहां सर्च पर क्लिक करना है और फ्री क्रेडिट स्कोर लिखकर सर्च करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to check free Cibil Score Follow these steps
अपना सिबिल स्कोर कैसे मुफ्त में जान सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • सर्च करने के बाद आपके सामने फ्री क्रेडिट स्कोर का आइकन आ जाएगा
  • आपको इस सेवा पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको इसमें अपनी जन्मतिथि, पैन कार्ड नंबर और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
How to check free Cibil Score Follow these steps
अपना सिबिल स्कोर कैसे मुफ्त में जान सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर यहां पर आपसे जो जानकारी मांगी गई है, वो सभी यहां पर भर दें
  • इसके बाद आपको यहां सबमिट पर क्लिक कर देना है
  • ऐसा करते ही आपके सामने आपका सिबिल स्कोर आ जाएगा, जिसे आप चेक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed