फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card Real or Fake: कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Wed, 03 Jul 2024 12:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 03 Jul 2024 12:57 PM IST
विज्ञापन
how to check fake or real aadhaar card
नकली आधार कार्ड की पहचान कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Fake or Real: आपके पास कई ऐसे दस्तावेज होंगे जिनका आपको किसी न किसी वक्त काम पड़ता होगा, लेकिन बात अगर आधार कार्ड की होगी तो ये दस्तावेज ज्यादातर कामों के लिए जरूरी नजर आता है। अपनी पहचान बतानी हो, सिम कार्ड खरीदना हो, लोन लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो आदि। ऐसे कई कामों के लिए इसकी जरूरत होती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा आधार कार्ड को जारी किया जाता है जिसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती हैं, लेकिन जरा सोचिए अगर आपका आधार कार्ड नकली निकल जाए तो क्या होगा? दरअसल, कुछ जालसाज चंद पैसों के लिए लोगों के नकली आधार कार्ड तक बनवाने से बाज नहीं आते। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप चेक कर लें कि कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं है। तो चलिए जानते हैं आप घर बैठे ये कैसे जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसका तरीका जान सकते हैं...

how to check fake or real aadhaar card
नकली आधार कार्ड की पहचान कैसे करें? - फोटो : istock

आपका आधार कार्ड असली है या फिर नकली? ऐसे लगाएं पता:-

स्टेप 1

  • आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है, इसलिए आपका ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं है
  • आपको ये चेक करने के लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/check-aadhaar-validity पर जाना है
how to check fake or real aadhaar card
नकली आधार कार्ड की पहचान कैसे करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • लिंक पर जाने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा, जो वेरिफिकेशन पेज होता है
  • यहां पर आपको दो बॉक्स दिखाई देंगे, जहां पर आपको पहले वाले में अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
  • जबकि, दूसरे वाले बॉक्स में आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
how to check fake or real aadhaar card
नकली आधार कार्ड की पहचान कैसे करें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • कैप्चा कोड भरने के बाद आपको प्रोसिड पर क्लिक करना है
  • इसके बाद अगर आपका आधार कार्ड असली है तो आपको स्क्रीन पर आपके आधार नंबर के साथ 'ये मौजूद है' लिखा हुआ नजर आएगा
  • साथ ही आपके आधार की कुछ और जानकारियों के अलावा आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर के आखिरी 3 डिजिट भी दिए होंगे।
विज्ञापन
how to check fake or real aadhaar card
नकली आधार कार्ड की पहचान कैसे करें? - फोटो : istock

नकली आधार से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:-

  • कभी भी किसी भी अनजान व्यक्ति या किसी भी साइबर कैफे आदि से आधार कार्ड न बनवाएं
  • हमेशा यूआईडीएआई के आधिकारिक आधार सेवा केंद्र जाकर ही अपना आधार कार्ड बनवाएं, ताकि आपके साथ धोखाधड़ी न हो सके
  • अगर आधार केंद्र पर कोई दिक्कत हो रही है या आधार से जुड़ी कोई समस्या है तो आप आधार हेल्पलाइन नंबर 1947 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed