फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबर काम की: क्या है पात्रता और कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? पांच लाख के फायदे के लिए यहां जानें सबकुछ

Tue, 19 Sep 2023 01:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 19 Sep 2023 01:36 PM IST
विज्ञापन
How to check eligibility of ayushman card and check the apply process
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता कैसे चेक करें और कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Amar Ujala

Apply Ayushman Card: आप चाहे शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में, लेकिन अगर आप पात्र हैं तो आपको सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल जाता है। सरकार की तरफ से आवास, रोजगार, शिक्षा, पेंशन, बीमा समेत कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं। जैसे- 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी और फिर आप आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to check eligibility of ayushman card and check the apply process
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता कैसे चेक करें और कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

ये लोग आयुष्मान योजना के लिए पात्र हैं:-

  • आपका मकान अगर कच्चा है
  • आप अगर दिहाड़ी मजदूर हैं
  • जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
How to check eligibility of ayushman card and check the apply process
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता कैसे चेक करें और कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
  • जो निराश्रित या फिर आदिवासी हो
  • आप अगर भूमिहीन व्यक्ति हैं
  • आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to check eligibility of ayushman card and check the apply process
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता कैसे चेक करें और कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

जो लोग पात्र हैं, वो इस तरीके से आवेदन कर सकते हैं:-

स्टेप 1

  • आप अगर आयुष्मान योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको आवेदन के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको केंद्र पर संबंधित अधिकारी से मिलना है, जो कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया को देखता है
विज्ञापन
How to check eligibility of ayushman card and check the apply process
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता कैसे चेक करें और कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद केंद्र पर आपसे कुछ दस्तावेज मांगे जाते हैं, जिनमें आपका निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड के अलावा एक मोबाइल नंबर भी देना होता है
  • फिर जो दस्तावेज आपने दिए हैं, उनकी जांच अधिकारी द्वारा होती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed