फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नियम काम का: छठ-दिवाली पर घर जाने के लिए नहीं मिल रहा कंफर्म ट्रेन टिकट, तो इस तरीके से कर सकते हैं यात्रा

Tue, 19 Sep 2023 01:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 19 Sep 2023 01:24 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Ticket Rules: How to travel with waiting ticket in train check details
क्या वेटिंग टिकट पर ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Indian Railways Rules: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करती है। इसके लिए आपको ट्रेन का टिकट बुक करवाना पड़ता है और फिर आप ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। यहां आपको कंफर्ट सीट, एसी की सुविधा, शौचालय की व्यवस्था और खानपान की सुविधा भी मिलती है। पर त्योहारों के मौकों पर एक चीज देखने को मिलती है कि ट्रेन में जल्दी से कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है और वो भी खासतौर पर छठ और दिवाली के मौकों पर। वहीं, ऐसे समय पर लोग अपने घर जाने के लिए ट्रेन का टिकट बुक करवाते हैं। पर अगर आपको भी छठ-दिवाली पर घर जाने के लिए ट्रेन का कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है, तो आप एक तरीका अपना सकते हैं। इसके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...

Indian Railways Ticket Rules: How to travel with waiting ticket in train check details
क्या वेटिंग टिकट पर ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं? - फोटो : istock

क्या कहता है नियम?

  • अगर आपके पास कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं है, बावजूद इसके भी आप ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं। जी हां, क्योंकि भारतीय रेलवे का नियम कहता है कि अगर आपके पास वेटिंग ट्रेन टिकट है, तो फिर आप रेल से यात्रा कर सकते हैं।
Indian Railways Ticket Rules: How to travel with waiting ticket in train check details
क्या वेटिंग टिकट पर ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं? - फोटो : istock
  • दरअसल, नियम की मानें, तो आपके पास ट्रेन में यात्रा करने के लिए वेटिंग टिकट होना जरूरी है। पर ये वेटिंग टिकट केवल विंडो वेटिग टिकट होना चाहिए। अगर आपके पास ऑनलाइन बुक किया हुआ वेटिंग टिकट है, तो आप इस पर यात्रा नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Ticket Rules: How to travel with waiting ticket in train check details
क्या वेटिंग टिकट पर ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं? - फोटो : istock
  • ये भी जान लीजिए कि क्यों ऑनलाइन बुक किए हुए वेटिंग ट्रेन टिकट पर आप यात्रा नहीं कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि नियमों के तहत ये टिकट मान्य नहीं होता है और इसे कैंसिल टिकट माना जाता है। आप चाहें तो इसे कैंसिल करवाकर रिफंड ले सकते हैं।
विज्ञापन
Indian Railways Ticket Rules: How to travel with waiting ticket in train check details
क्या वेटिंग टिकट पर ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं? - फोटो : istock

नहीं रोक सकता टीटीई

  • आप अगर विंडो वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको टीटीई यात्रा करने से नहीं रोक सकता। यही नहीं, अगर चार्ट तैयार होने के बाद कोई सीट खाली रहती है तो आप टीटीई से बात करके उस खाली सीट पर बैठकर यात्रा कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed