Challan: जब भी हमें एक जगह से दूसरी जगह पर जाना होता है, तो हम पब्लिक ट्रांसपोर्ट या फिर अपने किसी वाहन का इस्तेमाल करते हैं। स्कूल, कॉलेज, दफ्तर आदि जगहों पर जाने के लिए लोग अपने वाहन से जाना ही ज्यादा पसंद करते हैं। यहां तक कि लोग दूर-दराज घूमने के लिए भी अपनी बाइक या कार का ही इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं। लेकिन अगर हम सड़क पर गाड़ी चला रहे हैं, तो हमें यातायात नियमों का पालन करना होता है। नहीं तो आपका चालान भी कट सकता है। यहां तक कि आजकल तो ट्रैफिक पुलिस वाले मोबाइल से फोटो क्लिक करके भी आपका चालान काट देते हैं। ऐसे में अगर किसी ट्रैफिक पुलिस वाले ने आपकी गाड़ी की फोटो क्लिक की है, और आपको जानना है कि आपका चालान कटा है या नहीं। तो चलिए हम आपको ये चेक करने का ऑनलाइन तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62d532b6b2db2f0dac0c9396","slug":"how-to-check-e-challan-of-vehicle-know-step-by-step-process-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"e-Challan: ट्रैफिक पुलिस वाले ने खींच ली है गाड़ी की फोटो, तो इस सरल तरीके से जानें चालान कटा है या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
e-Challan: ट्रैफिक पुलिस वाले ने खींच ली है गाड़ी की फोटो, तो इस सरल तरीके से जानें चालान कटा है या नहीं
Mon, 18 Jul 2022 03:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 18 Jul 2022 03:51 PM IST
विज्ञापन
How to Check E-Challan: ऑनलाइन चालान कैसे चेक कर सकते हैं
- फोटो : istock
How to Check E-Challan: ऑनलाइन चालान कैसे चेक कर सकते हैं
- फोटो : istock
ये है चेक करने का ऑनलाइन तरीका:-
स्टेप 1
- अगर कभी किसी ट्रैफिक पुलिस वाले ने आपकी तस्वीर क्लिक की है, और आपको ये जानना है कि आपका चालान कटा है या फिर नहीं। तो इसके लिए आपको सबसे पहले ई-चालान की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan को ओपन करना है।
How to Check E-Challan: ऑनलाइन चालान कैसे चेक कर सकते हैं
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी। जहां पर आपको अपनी गाड़ी का नंबर, लाइसेंस नंबर और चेसिस नंबर जैसी जानकारियां यहां दर्ज करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check E-Challan: ऑनलाइन चालान कैसे चेक कर सकते हैं
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अगर अब आप सारी जानकारियां यहां पर भर चुके हैं, तो आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना है। इसके बाद 'गेट डिटेल' वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
How to Check E-Challan: ऑनलाइन चालान कैसे चेक कर सकते हैं
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब आपको स्क्रीन पर नजर आएगा कि आपके कितने चालान कटे हैं। ध्यान रहे कि अगर आपका चालान कटा होगा तो यहां वो दिखाएगा और अगर कोई चालान नहीं कटा है, तो यहां पर कोई जानकारी नहीं दिखाएगा। आप अपने चालान का पीडीएफ डाउनलोड करके चालान कटने का कारण और पैसे सब जान सकते हैं।