फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: आपको किस्त मिलेगी या नहीं, किसान ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

Sat, 13 Jan 2024 10:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 13 Jan 2024 10:19 AM IST
विज्ञापन
How to check beneficiary list on PM Kisan Yojana portal
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार कई ऐसी योजनाओं का संचालन करती है, जिनका लाभ मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। इनमें स्वास्थ्य, बीमा, आवास, राशन, पेंशन जैसी अनेकों लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। इसी कड़ी में एक योजना किसानों के लिए है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना में साल भर में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती हैं और अब तक 15 किस्त जारी होने के बाद अब 16वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में अगर आप ये जानना चाहते हैं कि क्या आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं। तो आप ये स्टेटस चेक करके जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं स्टेटस चेक करने का तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to check beneficiary list on PM Kisan Yojana portal
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

किसान ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस:-

स्टेप 1

  • आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि आपको 16वीं किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं
  • तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा
How to check beneficiary list on PM Kisan Yojana portal
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • आप जैसे ही किसान पोर्टल पर जाएंगे, तो आपको यहां कई ऑप्शन दिखेंगे
  • आपको थोड़ा नीचे की तरफ आना है और यहां पर बेनिफिशियरी लिस्ट वाला विकल्प देखना है
  • फिर इस पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
How to check beneficiary list on PM Kisan Yojana portal
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम चुनना है
  • फिर आपको गेट डिटेल पर क्लिक कर देना है
  • अब आप देखेंगे, तो आपके सामने एक सूची खुल जाएगी जो लाभार्थियों की है इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
How to check beneficiary list on PM Kisan Yojana portal
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

किस्त कब जारी हो सकती है?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत 16वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी-मार्च में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अब तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed