फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: बाजार में बिक रहा मिलावटी सरसों का तेल, न हों धोखे का शिकार, ऐसे करें मिलावट की पहचान

Sun, 14 Jan 2024 01:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 14 Jan 2024 01:11 PM IST
विज्ञापन
How to check adulteration in mustard oil at home know the process here
How to check adulteration in mustard oil - फोटो : Istock

इन दिनों बाजार में बिकने वाली कई जरूरी खाद्य सामग्रियों में मिलावट की जा रही है। बाजार में बिकने वाली इन मिलावटी चीजों का सेवन करने से आपकी सेहत पर कई तरह के बुरे असर पड़ सकते हैं। बाजार में बिकने वाले काजू, बादाम, चीनी, दाल आदि विभिन्न चीजों में मिलावट के मामले समय समय पर सामने निकलकर आते रहते हैं। सरसों के तेल का इस्तेमाल हम सभी लोग विभिन्न तरह के पकवानों को बनाने में करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है बाजार में सरसों के तेल में भी मिलावट करके बेचा जा रहा है। अगर आप मिलावटी सरसों का तेल खरीदकर उसका उपयोग खाना बनाने के लिए करते हैं। ऐसे में आपकी सेहत खराब हो सकती है। अगर आप भी बाजार में सरसों का तेल खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी सरसों के तेल की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 

How to check adulteration in mustard oil at home know the process here
How to check adulteration in mustard oil - फोटो : istock

सरसों के तेल में की गई मिलावट की पहचान आप रबिंट टेस्ट के जरिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरसों के तेल को हाथ में लेकर रगड़ना है। अगर इसको रब करने के बाद दूसरा गंध या रंग मिलता है। ऐसे में सरसों के तेल में मिलावट की गई है। 

How to check adulteration in mustard oil at home know the process here
How to check adulteration in mustard oil - फोटो : Istock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि असली सरसों का तेल चिकना या चिपचिपा होता है। वहीं जो मिलावटी सरसों का तेल होता है। वह पतला या कहें पानी जैसा हो सकता है। 

पीएम किसान योजना: क्या परिवार के सभी सदस्यों को मिलेगा पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त का लाभ, जानिए डिटेल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
How to check adulteration in mustard oil at home know the process here
How to check adulteration in mustard oil - फोटो : Istock

आप फ्रीज में सरसों के तेल को रखकर भी उसमें की गई मिलावट का पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसे फ्रीज में जमने के लिए छोड़ देना है। 

विज्ञापन
How to check adulteration in mustard oil at home know the process here
How to check adulteration in mustard oil - फोटो : iStock

अगर कटोरी में तेल के जमने के बाद उसमें सफेद धब्बे दिखाई देते हैं। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना है कि आपके सरसों के तेल में मिलावट को अंजाम दिया गया है। आप इन तरीकों को अपनाकर आसानी से सरसों के तेल में की गई मिलावट के बारे में पता कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed