{"_id":"65a37663f08b0809810af5d4","slug":"how-many-members-in-one-family-can-take-benefit-of-pm-kisan-samman-nidhi-yojana-2024-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान योजना: क्या परिवार के सभी सदस्यों को मिलेगा पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त का लाभ, जानिए डिटेल्स","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पीएम किसान योजना: क्या परिवार के सभी सदस्यों को मिलेगा पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त का लाभ, जानिए डिटेल्स
देश में करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब किसानों की आय में वृद्धि करना है। भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है। योजना के शुरू होने के बाद से सरकार देश के गरीब किसानों के खाते में 15 किस्तें ट्रांसफर कर चुकी है। वहीं जल्द ही भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को ट्रांसफर करने वाली है।
2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : iStock
कई किसानों का सवाल है कि क्या अगली आने वाली 16वीं किस्त का लाभ एक परिवार के सभी सदस्य उठा सकते हैं? अगर आपका भी यही सवाल है। ऐसे में आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : iStock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में केवल एक सदस्य ही उठा सकते हैं। अगर एक परिवार में एक से अधिक सदस्य योजना में आवेदन करते हैं। ऐसे में उनके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : iStock
अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द योजना में भूलेखों का सत्यापन और ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। अगर आप इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराते हैं। ऐसे में आपको इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
कब तक आ सकती है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त
देशभर के करोड़ों किसानों का सवाल है कि भारत सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त जारी कर सकती है? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो फरवरी या मार्च महीने में भारत सरकार 16वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।