How To Check Aadhaar Card Authentication History: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज इस कार्ड का विभिन्न कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। आधार कार्ड की मदद से सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के सीधे लाभार्थी तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा बैंक अकाउंट खुलवाने, प्रॉपर्टी खरीदने से लेकर स्कूल में बच्चों का एडमिशन कराने में भी आधार कार्ड की काफी जरूरत हम लोगों को होती है। आधार कार्ड को यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। इस कार्ड में हमारी बायोमैट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। वहीं कई बार गलती से आधार डिटेल्स को अंजान व्यक्ति के साथ साझा किए जाने के बाद उसका गलत कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आपको अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री को समय समय पर चेक करते रहना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने आधार कार्ड की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री को चेक कर सकते हैं।
Aadhaar Card: कहीं आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, ऐसे लगाएं पता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन