फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या आपके बैंक खाते में आएगी 14वीं किस्त या नहीं? इस तरीके से जानें

Thu, 22 Jun 2023 10:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 22 Jun 2023 10:49 AM IST
विज्ञापन
How to check 14th installment beneficiary status of pm kisan yojana
14वीं किस्त किन किसानों को मिलेगी या नहीं? - फोटो : istock

PM Kisan Yojana: शहरों से लेकर गांवों तक कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए लोगों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। हर साल इन योजनाओं पर सरकार काफी पैसे खर्च करती है, जिसका फायदा जरूरतमंद और गरीब वर्ग को मिल रहा है। जैसे- किसान, जिनके लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना में सालाना 6 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं और ये पैसे 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में मिलते हैं। इसी कड़ी में इस बार 14वीं किस्त का लाभ किसानों को मिलना है। ऐसे में आप अपने स्टेटस में एक मैसेज के जरिए ये चेक कर सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं। तो चलिए बिना देर किए इसके बारे में जानते हैं...

How to check 14th installment beneficiary status of pm kisan yojana
14वीं किस्त किन किसानों को मिलेगी या नहीं? - फोटो : istock

स्टेटस चेक करने का तरीका:-

स्टेप 1

  • किसानों को अब तक 13 किस्त का लाभ मिल चुका है और अब बारी 14वीं किस्त की है
  • ऐसे में आप अपने स्टेटस में एक मैसेज चेक करके ये जान सकते हैं कि आपकी किस्त अटक सकती है या मिल सकती है
  • इसके लिए आपको पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा
How to check 14th installment beneficiary status of pm kisan yojana
14वीं किस्त किन किसानों को मिलेगी या नहीं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब आपको ऊपर की तरफ ही 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाला ऑप्शन मिलेगा
  • इस पर आपको क्लिक करना है
  • फिर अपना योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरें
विज्ञापन
विज्ञापन
How to check 14th installment beneficiary status of pm kisan yojana
14वीं किस्त किन किसानों को मिलेगी या नहीं? - फोटो : Istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा
  • आपको इस कैप्चा कोड को भरना है और फिर सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपके सामने आपका स्टेटस आ जाएगा
विज्ञापन
How to check 14th installment beneficiary status of pm kisan yojana
14वीं किस्त किन किसानों को मिलेगी या नहीं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • स्टेटस में आपको ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे लिखे हुए मैसेज को चेक करना है
  • अगर इन तीनों के आगे 'यस' लिखा है,  तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है
  • वहीं, इन तीनों के आगे या किसी एक के आगे 'नो' लिखा है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed