Aadhaar Card: आप देखेंगे कि जहां पहले लगभग हर एक काम के लिए वोटर आईडी कार्ड की जरूरत होती थी। अब वहीं इसकी जगह आधार कार्ड ले चुका है। सिम कार्ड लेना हो, राशन कार्ड बनवाना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, किसी सरकारी या गैर-सरकारी योजना का लाभ लेना हो आदि। लगभग हर एक काम के लिए आधार कार्ड का होना बेहद जरूरी है। वहीं, कई बार जब लोग अपने घर बदल लेते हैं, तो उन्हें अपने आधार कार्ड में घर का पता बदलवाना होता है। लेकिन उन्हें इसके बारे में पता नहीं होता कि ये होगा कैसे और फिर वो परेशान हो जाते हैं और उनके कई काम तक अटकने लग जाते हैं। पर आपको ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको आधार कार्ड में पता बदलने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63998def0bbae56cc60f55c2","slug":"how-to-change-home-address-in-aadhaar-card-online-know-step-by-step-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card: घर बदलने पर आप भी बदलना चाहते हैं आधार कार्ड में अपना पता, तो जान लें आसान तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card: घर बदलने पर आप भी बदलना चाहते हैं आधार कार्ड में अपना पता, तो जान लें आसान तरीका
Wed, 14 Dec 2022 02:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 14 Dec 2022 02:22 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड में पता बदलने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड में पता बदलने का तरीका
- फोटो : istock
आधार कार्ड में पता बदलने का ये है तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आप भी अपने आधार कार्ड में अपना पता बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा
- फिर आपको यहां पर 'माय आधार' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
आधार कार्ड में पता बदलने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपको यहां पर 'अपडेट योर आधार' वाले कॉलम में जाना है और 'अपडेट डेमोग्राफिक डाटा ऑनलाइन' वाले विकल्प को चुनना है
- अब आपके सामने यूआईडीएआई का सेल्फ सर्विस वाला पोर्टल दिखेगा
- फिर यहां आपको प्रोसीड टू अपडेट आधार वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड में पता बदलने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आधार नंबर, कैप्चा कोड और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें
- फिर मोबाइल पर आए ओटीपी को यहां भरें
- इसके बाद आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है और फिर अपडेट डेमोग्राफिक डाटा पर क्लिक करें
विज्ञापन
आधार कार्ड में पता बदलने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फिर प्रोसिड पर क्लिक करें और आप देखेंगे कि आपको अपना पुराना पता दिख रहा है
- यहां आपको कुछ जानकारियां देनी है और अपने दस्तावेज अपलोड करने हैं
- फिर इनका प्रिव्यू आप देख सकते हैं और फिर सबमिट कर दें, जिसके बाद आपका नया पता आपके आधार कार्ड में अपडेट कर दिया जाता है।