फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PAN Card: पैन कार्ड में हो गई है गलती, तो घर बैठे ऐसे कर सकते हैं ठीक

Fri, 05 Jan 2024 11:28 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 05 Jan 2024 11:28 AM IST
विज्ञापन
How To Change Correct Or Update The Mistake In PAN Card Know The Online Process Here
PAN Card - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/

PAN Card: आज के समय पैन कार्ड की काफी ज्यादा उपयोगिता हमारे लिए है। इस कार्ड में हमारी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। किसी भी तरह के आर्थिक कार्य को कराने में पैन कार्ड उपयोग में आता है। बैंक का खाता खुलवाने से लेकर स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड आदि कई जगहों पर भी निवेश करने के लिए पैन कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। अगर आपके पैन कार्ड में किसी प्रकार की कोई गलती हो गई है और उसे आप ठीक कराना चाहते हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस कार्य को आप आसानी से ऑनलाइन करा सकते हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इस काम को आप घर बैठकर अपने स्मार्टफोन से भी कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

How To Change Correct Or Update The Mistake In PAN Card Know The Online Process Here
PAN Card - फोटो : Amar Ujala

इसके लिए सबसे पहले आपको इस वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर विजिट करना है। इस वेबसाइट को ओपन करने के बाद आपको एप्लीकेशन टाइप में चेंज/करेक्शन पैन डाटा के विकल्प का चयन करना होगा। इसके अलावा आपको अपनी कैटेगरी भी दर्ज करनी है। 

How To Change Correct Or Update The Mistake In PAN Card Know The Online Process Here
PAN Card - फोटो : amar ujala

इसके बाद आपसे जो-जो डिटेल्स मांगी जाएगी। उसे फिल करना है। यह सब करने के बाद अंत में आपको कैप्चा कोड फिल करके फॉर्म को सबमिट करना होगा। आप जैसे ही फॉर्म को सबमिट करेंगे। वैसे ही आपकी रिक्वेस्ट रजिस्टर हो जाएगी। इसके बाद आपके ईमेल आईडी पर एक टोकन नंबर और एक लिंक मिलेगा। 

Indian Railways: रेलवे जल्द लेकर आने वाला है यह शानदार एप, टिकट बुकिंग से लेकर हर सुविधा का लाभ मिलेगा एक जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Change Correct Or Update The Mistake In PAN Card Know The Online Process Here
PAN Card - फोटो : सोशल मीडिया

आप जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करेंगे। वैसे ही स्क्रीन पर पैन अपडेट का पेज ओपन हो जाएगा। यहां आपको अपनी जरूरी डिटेल्स को फिल करके नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करना है। दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आपको पेमेंट करना है। पेमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप मिलेगी। 

विज्ञापन
How To Change Correct Or Update The Mistake In PAN Card Know The Online Process Here
PAN Card

आपको इसे संभालकर रखना होगा। इसके अलावा आपको मांगी गई जरूरी जानकारी को डाक द्वारा एनएसडीएल ई-गवर्नेंस के दिए गए पते पर भेजना है। अंत में आपकी जानकारी को वेरिफिकेशन के बाद अपडेट कर दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed