{"_id":"68d2acf239b6ed2cd40392a5","slug":"how-to-book-metro-ticket-on-whatsapp-check-step-by-step-process-in-hindi-2025-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WhatsApp Metro Ticket: घर बैठे व्हाट्सएप पर बुक कर सकते हैं मेट्रो टिकट, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
WhatsApp Metro Ticket: घर बैठे व्हाट्सएप पर बुक कर सकते हैं मेट्रो टिकट, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 23 Sep 2025 08:36 PM IST
सार
How to book metro ticket on whatsapp: व्हाट्सएप पर मेट्रो टिकट बुक करने की सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को काफी फायदा पहुंचा है। आइए जानते हैं कैसे आप व्हाट्सएप पर मेट्रो टिकट बुक कर सके हैं?
विज्ञापन
1 of 5
How to book metro ticket on whatsapp
- फोटो : AdobeStock
How to book metro ticket on whatsapp: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने लिए समय बचाना चाहता है। मेट्रो जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने से पहले हमें कई बार लंबी कतारों में लगकर टिकट खरीदने के लिए इंतजार करना पड़ता है। हालांकि, आज के इस डिजिटल युग में तकनीक ने मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को और आसान बना दिया है। मेट्रो टिकट खरीदने के लिए आपको स्टेशन पर लगी लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं है।
आप अपने स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप की मदद से कुछ मिनटों में अपना मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं। व्हाट्सएप पर इस सुविधा का इस्तेमाल करने से आपके समय की काफी बचत होगी। व्हाट्सएप पर मेट्रो टिकट बुक करने की सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को काफी फायदा पहुंचा है। बड़ी संख्या में लोग व्हाट्सएप पर अब मेट्रो टिकट बुक कर रहे हैं।
2 of 5
How to book metro ticket on whatsapp
- फोटो : AdobeStock
व्हाट्सएप पर दिल्ली मेट्रो का टिकट बुक करने की प्रक्रिया में सबसे आपको दिल्ली मेट्रो के व्हाट्सएप नंबर 9650855800 को अपने स्मार्टफोन में सेव करना है। नंबर सेव करने के बाद आपको अपना व्हाट्सएप ओपन करना है। व्हाट्सएप खोलने के बाद इस नंबर पर Hi मैसेज लिखकर भेजें।
How to book metro ticket on whatsapp
- फोटो : AdobeStock
इसके बाद चैटबॉट आपको भाषा चयन करने के लिए बोलेगा। भाषा का चयन करने के बाद आपको Buy Ticket, Smart Card TopUp और Retrieve Ticket के विकल्प दिखाई देंगे। यहां आपको Buy Ticket के विकल्प का चयन करना है।
How to book metro ticket on whatsapp
- फोटो : AdobeStock
इसके बाद एक मैसेज आएगा वहां आपको Click Here पर टैप करना है। इस पर क्लिक करते ही दूसरी जगह रिडायरेक्ट किया जाएगा। यहां आपको कहां से कहां तक जाना है उसकी जानकारी दर्ज करनी है। आपको कितने टिकट चाहिए उसकी संख्या दर्ज करें।
How to book metro ticket on whatsapp
- फोटो : AdobeStock
इसके बाद कंटीन्यू के विकल्प का चयन करके पेमेंट करनी है। पेमेंट करने के बाद आपको टिकट मिल जाएगा। इस टिकट में एक क्यूआर कोड होगा, जिसे मेट्रो गेट पर स्कैन किया जाएगा। इस आसान प्रक्रिया की मदद से आप व्हाट्सएप पर अपना टिकट बुक कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।