Suswagatam e-Pass: आपको अपने किसी केस के लिए या अन्य किसी काम के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ता है, तो अब आपको पास के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अब आप ऑनलाइन ही ई-पास लेकर सुप्रीम कोर्ट में जा सकते हैं। सीजेआई चंद्रचूड़ ने सुस्वागतम पोर्टल शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि सुस्वागतम वेब आधारित और मोबाइल अनुकूल एप है। उन्होंने जानकारी देते हुए ये भी बताया कि इस सुस्वागतम पोर्टल को परीक्षण करने के लिए 25 जुलाई 2023 से शुरू किया गया था और 9 अगस्त 2023 तक इसके जरिए प्रायोगिक आधार पर 10,000 से अधिक ई-पास जारी किए गए। ऐसे में अगर आप भी शीर्ष अदालत जाने के लिए ई-पास लेना चाहते हैं, तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64d748f791d4b12ba5083a88","slug":"how-to-book-e-pass-through-suswagtam-portal-learn-how-here-2023-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लंबी कतार से आजादी: सुप्रीम कोर्ट में प्रवेश के लिए अब ले पाएंगे ई-पास, यहां जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
लंबी कतार से आजादी: सुप्रीम कोर्ट में प्रवेश के लिए अब ले पाएंगे ई-पास, यहां जानें तरीका
Sat, 12 Aug 2023 02:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:28 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के लिए ई-पास लेने का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट के लिए ई-पास लेने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
घर बैठे ऐसे ले सकते हैं ई-पास:-
स्टेप 1
- अगर आपको भी सुप्रीम कोर्ट के लिए ई-पास चाहिए, तो इसके लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक पोर्टल suswagatam.sci.gov.in/Public/Index.aspx पर जाना है
- अब पोर्टल पर जाने के बाद आपको 'Visitor/Litigant Login' पर क्लिक करना है
- फिर रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर भी क्लिक कर दें
सुप्रीम कोर्ट के लिए ई-पास लेने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद अपना नाम, जेंडर, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरकर सेंड ओटीपी पर क्लिक कर दें
- फिर मोबाइल नंबर पर आए 6 अंकों के ओटीपी को दर्ज करें और अपना पासवर्ड बना लें
- अब स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के लिए ई-पास लेने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको अपनी प्रोफाइल अपडेट करनी होती है
- आपकी जन्मतिथि, पिता का नाम, आप क्या काम करते हैं जैसी सभी जानकारी भरें
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के लिए ई-पास लेने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आप 'Request ePass' पर क्लिक करके अपनी जरूरत के हिसाब से ई-पास बनवा सकते हैं
- फिर इस ई-पास को डाउनलोड करके लिए आपको 'Today e-Pass' पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर लेना है।