जब भी हमें कही यात्रा करनी होती है, तो हमें वहां जाने के लिए तैयारी करनी पड़ती है। लोग अपने लिए कपड़े खरीदते हैं, जरूरत का सामान रखते हैं और अपनी पूरी पैकिंग करते हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है कि लोगों को जिस दिन यात्रा करनी होती है, उसके लिए टिकट बुक करना पड़ता है। बात अगर बस की करें, तो लोग काफी संख्या में बस से भी सफर करते हैं। उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश में यूपीएसआरटीसी की बसों से काफी संख्या में रोजाना लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर सफर करते हैं। इसके लिए लोग बस काउंटर से टिकट खरीदते हैं और तब जाकर वो यात्रा कर पाते हैं। लेकिन कई बार भीड़ के चलते या त्योहारों के मौकों पर बस की टिकट भी आसानी से नहीं मिल पाती है और अगर टिकट मिल भी गई तो, पसंद की सीट नहीं मिल पाती है। ऐसे में अगर आप यूपीएसआरटीसी की बसों से यात्रा करना चाहते हैं, तो आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से अपनी बस टिकट कर सकते हैं। तो चलिए आपको इसका तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62501a0eb6eac71210550929","slug":"how-to-book-bus-tickets-online-for-upsrtc-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीएसआरटीसी: रोडवेज बस टिकट बुक करने के लिए नहीं जाना होगा काउंटर, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यूपीएसआरटीसी: रोडवेज बस टिकट बुक करने के लिए नहीं जाना होगा काउंटर, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुक
Sat, 09 Apr 2022 09:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 09 Apr 2022 09:21 AM IST
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस टिकट बुक करने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी रोडवेज बस टिकट बुक करने का तरीका
- फोटो : istock
घर बैठे ऐसे बुक कर सकते हैं टिकट:-
स्टेप 1
- अगर आप उत्तर प्रदेश के किसी शहर में यात्रा करना चाहते हैं, और अपनी पसंद की बस में पसंद की सीट बुक ऑनलाइन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले यूपीएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsrtc.com/en/article/online-reservation पर विजिट करना है।
यूपी रोडवेज बस टिकट बुक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपको थोड़ा नीचे आना है और 'Now Avail UPSRTC Online Bus Ticket Booking Thourgh Our Redsigned Portal' पर क्लिक करना है, जो आपको एक नई विंडो पर ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस टिकट बुक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 3
- यहां पर आपको पहले वो जगह चुननी है, जहां से आपको प्रस्थान करना है और फिर अपना गंतव्य स्थान चुनें। इसके बाद आपको यहां पर बस का टाइप और यात्रा करने की तारीख चुननी है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस टिकट बुक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फिर 'Check Availablity' पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपके सामने बस की टाइमिंग, किराया और बाकी जानकारी आ जाएगी। अब आपको 'बुक नाउ' पर क्लिक करना है। अब आप गेस्ट यूजर में जाकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके आगे बढ़ें।