BooK UPSRTC Roadways Bus: आपको कभी न कभी किसी न किसी काम के लिए यात्रा तो करनी ही पड़ती होगी। कभी कोई दफ्तर के काम से, कभी किसी रिश्तेदार के वहां, तो कभी कहीं घूमने के लिए आदि। ऐसे में लोग अलग-अलग वाहन से यात्रा करना पसंद करते हैं। कोई प्लेन से, कोई ट्रेन से, तो कोई अपनी कार आदि से यात्रा करता है। लेकिन कई बार लोगों को बस से भी यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में अगर आपको भी कभी बस से यात्रा करनी पड़ रही है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से टिकट बुक कर सकते हैं और अपनी पसंदीदा सीट चुन सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपको उत्तर प्रदेश में कहीं जाना है, तो आपको यूपीएसआरटीसी की बस से यात्रा करनी पड़ती है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे ये टिकट बुक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6475996c4989fe003b03e397","slug":"how-to-book-bus-tickets-online-for-upsrtc-know-roadways-bus-booking-online-process-2023-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीएसआरटीसी: घर बैठे बुक कर सकते हैं रोडवेज बस टिकट, जान लेंगे तरीका तो मिल सकती है पसंदीदा सीट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यूपीएसआरटीसी: घर बैठे बुक कर सकते हैं रोडवेज बस टिकट, जान लेंगे तरीका तो मिल सकती है पसंदीदा सीट
Tue, 30 May 2023 12:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 30 May 2023 12:09 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन बस की सीट बुक करने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन बस की सीट बुक करने का तरीका
- फोटो : istock
ऐसे बुक कर सकते हैं घर बैठे बस टिकट:-
स्टेप 1
- आप अगर बस से यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको टिकट बुक करने के लिए वहां की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है
- जैसे- यूपी के लिए बस बुक करने के लिए आपको यूपीएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट onlineupsrtc.co.in/#/home पर जाना होता है
ऑनलाइन बस की सीट बुक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपको यहां पर पहले वो जगह चुननी है जहां से आपको बस पकड़नी है
- अब आपको अपना गंतव्य वाला स्थान चुनना है
- फिर आपको वो तारीख चुननी है, जिसमें आपको यात्रा करनी है
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन बस की सीट बुक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको 'Check Availability' पर क्लिक करना है
- अब आप देखेंगे कि आपके सामने बसों की लिस्ट खुल गई है
- यहां आप बस की टाइमिंग, किराया और सीट के बारे में जानकारी ले पाएंगे
विज्ञापन
ऑनलाइन बस की सीट बुक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब आपको गेस्ट यूजर पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है
- फिर मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें
- इसके बाद अपनी पसंद की सीट चुन लें और पैसेंजर की जानकारी यहां भर दें
- अब पे नाउ पर क्लिक करके पेमेंट करें और इसके बाद आपकी बस टिकट बुक हो जाएगी।