फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: अगर आप भी चोरी चुपके देखते हैं Adult फिल्में, तो हो सकता है यह बड़ा नुकसान

Tue, 30 May 2023 11:58 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 30 May 2023 11:58 AM IST
विज्ञापन
What Will Happen on Watching Adult Videos Online Fraud Scam Alert News in Hindi
Cyber Fraud - फोटो : Istock

इंटरनेट आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। इसने सूचना तंत्र के एक ऐसे इकोसिस्टम का निर्माण किया है, जहां कई जरूरी वस्तु और सेवाओं का लाभ हम डिजिटली घर बैठे ही उठा पा रहे हैं। एक तरफ जहां इंटरनेट ने कई चीजों को काफी आसान बनाया है। वहीं दूसरी तरफ इसके गलत उपयोग भी हो रहे हैं। बीते लंबे समय से इंटरनेट का उपयोग कई लोग एडल्ट फिल्मों को देखने के लिए कर रहे हैं। इसी को देखते हुए भारत में एडल्ट फिल्म दिखाने वाली वेबसाइटों को बैन कर दिया था। इन वेबसाइटों के बैन होने के बाद भी लोग वीपीएन या किन्हीं अन्य माध्यमों के जरिए ये फिल्में देख रहे हैं। अगर आप भी इंटरनेट पर चोरी चुपके एडल्ट फिल्में देखते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। इन फिल्मों को देखने पर आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं - 

What Will Happen on Watching Adult Videos Online Fraud Scam Alert News in Hindi
Cyber Fraud - फोटो : istock

एडल्ट फिल्मों को देखने पर आप साइबर फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। इन दिनों जालसाजों ने लोगों के साथ फ्रॉड करने का एक बेहद नया तरीका ढूंढ निकाला है। 

What Will Happen on Watching Adult Videos Online Fraud Scam Alert News in Hindi
mobile new - फोटो : istock

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो स्मार्टफोन पर एडल्ट फिल्में देखते समय भारत सरकार के नाम पर एक झूठा पेज ओपन हो जाता है। इसकी लिंक भी india.gov.in/police से मिलती जुलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What Will Happen on Watching Adult Videos Online Fraud Scam Alert News in Hindi
mobile - new - फोटो : iStock

इस लिंक पर क्लिक करते ही एक मैसेज आपकी स्क्रीन पर आता है, जिसमें लिखा होता है कि बार बार एडल्ट फिल्में देखने पर आप पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। ऐसे में लोग काफी डर जाते हैं और पेमेंट करते समय अपने बैंक से जुड़ी जरूरी डिटेल्स दे देते हैं। 

विज्ञापन
What Will Happen on Watching Adult Videos Online Fraud Scam Alert News in Hindi
Mobile New - फोटो : Istock

ऐसे में साइबर ठग के पास संबंधित व्यक्ति के बैंक से जुड़ी जरूरी डिटेल्स पहुंच जाती है। ऐसे में साइबर ठग पल भर में व्यक्ति के अकाउंट को खाली कर देता है। ऐसे में आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है। इसके अलावा एडल्ट फिल्मों को देखने पर आपकी मेंटल हेल्थ पर भी कई दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed