फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mobile Tips: अगर चोरी या गुम हो गया है मोबाइल, तो इस पोर्टल पर करा सकते हैं ब्लॉक, जानें क्या है तरीका

Thu, 27 Jan 2022 12:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 27 Jan 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
how to block stolen mobile phone in ceir portal utility news in hindi
मोबाइल चोरी होने पर क्या करें - फोटो : istock

आज के दौर में आपको लगभग हर दूसरे व्यक्ति के हाथ में मोबाइल फोन नजर आ जाएगा। आजकल लगभग सभी कुछ मोबाइल के जरिए ही हो रहा है। बैंकिंग हो, मोबाइल का बिल भरना हो, लाइट का बिल भरना हो, खाना ऑर्डर करना हो, किसी से बात करनी हो आदि। मतलब हर एक चीज अब मोबाइल के जरिए हो सकती है, बस आपके पास इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए। लेकिन मोबाइल चोरी होने की घटनाएं या गुम होने के मामले भी काफी बढ़े हैं। इसलिए लोग काफी परेशान हो जाते हैं क्योंकि उनके मोबाइल में उनकी पर्सनल चीजें, बैंकिंग की जानकारी आदि होता है। ऐसे में अगर मोबाइल किसी गलत हाथों में लग जाए, तो फिर इसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। इसलिए अगर आप चाहें तो अपने चोरी या गुम हुए मोबाइल को ब्लॉक करा सकते हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं कि ये होता कैसे है...

how to block stolen mobile phone in ceir portal utility news in hindi
मोबाइल चोरी होने पर क्या करें - फोटो : Istock

यहां करा सकते हैं ब्लॉक

  • दरअसल, अगर आपका मोबाइल फोन चोरी हो गया है या फिर गुम हो गया है, तो आप सीईआईआर पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल को ब्लॉक कर सकते हैं। इस पोर्टल को सरकार की तरफ से लॉन्च किया गया है। वहीं, इस पोर्टल की सबसे खास बात है कि अगर आपका चोरी या गुम हुआ मोबाइल मिल जाता है, तो फिर आप इसे इसी पोर्टल से अनब्लॉक कर सकते हैं और अपने मोबाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
how to block stolen mobile phone in ceir portal utility news in hindi
मोबाइल चोरी होने पर क्या करें - फोटो : Pixabay

ऐसे कर सकते हैं ब्लॉक:-

स्टेप 1

  • चोरी या गुम हुए मोबाइल को ब्लॉक करवाने के लिए आपको सबसे पहले सीईआईआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और यहां पर आपको ब्लॉक/लॉस्ट मोबाइल वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to block stolen mobile phone in ceir portal utility news in hindi
मोबाइल चोरी होने पर क्या करें - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपने मोबाइल से जुड़ी जरूरी जानकारियां जैसे- मोबाइल नंबर, आईएमईआई नंबर, कौन सी कंपनी का मोबाइल है, मोबाइल का बिल, फोन चोरी या गुम होने की तारीख आदि चीजें भरनी पड़ेगी।
विज्ञापन
how to block stolen mobile phone in ceir portal utility news in hindi
मोबाइल चोरी होने पर क्या करें - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत यानी एफआईआर की कॉपी को भी अपलोड करना होगा। इसके लिए आप मोबाइल चोरी या गुम होने की एफआईआर जरूर करवा लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed