How To Avoid Hydroplaning: जब भी हम अपने लिए चार पहिया वाहन जैसे, कार खरीदते हैं तो हमेशा ऐसी कार का चुनवा करते हैं जो बेहतर हो। आजकल तो कई नए फीचर के साथ कारें आ रही हैं और एक से बढ़कर एक कारें मार्केट में है। इसलिए लोग भी अपनी पसंदीदा कार ही खरीदते हैं। बारिश का मौसम हो या गर्मी का मौसम, हर एक मौसम में कार बड़ी काम आती है।
वहीं, आपने देखा होगा कि लोग जब सड़क पर जो बारिश का पानी होता है उस पर से अपनी कार तेज स्पीड में दौड़ा देते हैं और हो सकता है कि आपने भी ऐसा किया हो? पर क्या आप जानते हैं ऐसा करना खतरे से खाली नहीं होता, क्योंकि इसे हाइड्रोप्लानिंग कहते हैं। पर लोगों को इसके बारे में नहीं पता होता है। तो चलिए जानते हैं ये क्यों खतरनाक होता है और इससे बचने के तरीके क्या हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
हाइड्रोप्लानिंग क्या होता है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या होता है हाइड्रोप्लानिंग?
- अधिकतर लोगों को ये नहीं पता होता कि हाइड्रोप्लानिंग होता क्या है? जिसके कारण कार में बैठे लोगों की जान तक जा सकती है। दरअसल, सड़क के उन हिस्सों में कई बार पानी भर जाता है जहां गड्ढे होते हैं या जो हिस्से समतल नहीं होते। ऐसे में कार इस हिस्से के ऊपर से तेजी से गुजरती है और इस दौरान पानी के कारण कार के टायर का संपर्क सड़क से कटने का खतरा रहता है।
3 of 5
हाइड्रोप्लानिंग क्या होता है?
- फोटो : Adobe Stock
- अब ऐसे में कार अगर अधिकी स्पीड में हुई तो वो फिसल सकती है और कार के नियंत्रण खोने पर हादसा तक हो सकता है और इसी घटना को हाइड्रोप्लानिंग कहते हैं। ये चार पहिया वाहन ही नहीं बल्कि, दो या तिपहिया वाहन के साथ भी हो सकता है। इसमें गाड़ी नियंत्रण हो सकती है जिससे बड़ी दुर्घटना तक हो सकती है। हालांकि, टायर के थ्रेड, गाड़ी का वजन और स्थिति पर हाइड्रोप्लानिंग होने के या न होने की संभावना निर्भर करती है।
4 of 5
हाइड्रोप्लानिंग क्या होता है?
- फोटो : Adobe Stock
हाइड्रोप्लानिंग से बचने के ये हैं तरीके:-
- हाइड्रोप्लानिंग से बचने के लिए आपको सबसे पहले तो अपनी गाड़ी की स्पीड को कम रखना चाहिए। खासतौर पर पानी वाली जगह या गीली सड़क से निकलते समय गाड़ी की स्पीड को कम रखें
- कोशिश करें कि ऐसी सड़के से न गुजरे जहां पानी भरा हो
5 of 5
हाइड्रोप्लानिंग क्या होता है?
- फोटो : Adobe Stock
- आपको अपनी कार के टायर का खास ध्यान रखना चाहिए। कई लोग घिसे हुआ टायर को लेकर ही सफर पर निकल लेते हैं, लेकिन ऐसा गलता है क्योंकि इसे गाड़ी जल्दी फिसलती है और थोड़े से पानी में इन टायरों का संपर्क सड़क से कट जाता है। इसलिए गाड़ी के टायर घिसे न हो, ये ध्यान रखना जरूरी हो जाता है
- बारिश के मौसम में गाड़ी में क्रूज कंट्रोल से बचें और कार का पूरी क्ंट्रोल अपने पास ही रखें, ताकि आप जरूरत पड़ने पर कार की स्पीड को कम कर सकें