फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान लें: कभी भी आए व्हाट्सएप पर ऐसा लिंक तो भूलकर भी न करें क्लिक, वरना पलक झपकते ही खाली हो सकता है बैंक खाता

Tue, 22 Aug 2023 09:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 22 Aug 2023 09:58 AM IST
विज्ञापन
How to avoid fraud through Whatsapp follow these safety tips
व्हाट्सएप पर आए कौन से लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

Whatsapp Fraud Alert: अगर यूं कहा जाए कि आज का समय लगभग हर तरीकों में बदल चुका है, तो शायद इसमें दो राय न हो। अब पहले की तरह काम नहीं होते, बल्कि अब लगभग हर एक काम अलग तरीके से और पहले से जल्दी हो जाता है। उदाहरण के लिए व्हाट्सएप को ही देख लीजिए। आप किसी को भी मैसेज, वीडियो, फोटोज आदि चुटकियों में भेज सकते हैं। यहां तक कि आप यहां से किसी को कॉल भी कर सकते हैं। पर यहां आपको बेहद सावधानी से किसी लिंक पर क्लिक करना है, क्योंकि यहां जालसाज आपको ठगने के लिए फिशिंग लिंक भी भेजते हैं। इनमें कई तरह के लालच लोगों को दिए जाते हैं और लिंक पर क्लिक करने के लिए मजबूर किया जाता है। पर आपको इन लिंक पर कभी क्लिक नहीं करना चाहिए, वरना आपका एक क्लिक आपका बैंक खाता तक खाली करवा सकता है। तो चलिए जानते हैं इन फेक लिंक के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to avoid fraud through Whatsapp follow these safety tips
व्हाट्सएप पर आए कौन से लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock

ये हैं वो लिंक:-

  • आपको ऐसे लिंक से बचकर रहना है, जिसके यूआरएल में Rediroff.ru है। अगर आपके पास ऐसा कोई लिंक आता है, तो कभी इस पर क्लिक न करें
  • दरअसल, ऐसे लिंक फिशिंग लिंक होते हैं और आप जैसे ही इन पर क्लिक करते हैं, तो ये आपके मोबाइल को हैक करके आपको चपत लगा देते हैं
How to avoid fraud through Whatsapp follow these safety tips
व्हाट्सएप पर आए कौन से लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock
  • आपके पास कोई लिंक आया है और इसमें अगर आपको कैशबैंक, उपहार या किसी ऑफर्स की बात कही गई है। तो आपको खासतौर पर ध्यान रखना है कि ऐसे लिंक पर कभी क्लिक न करें। ऐसे लिंक आपका डाटा चुराते हैं और आपको ठग तक लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to avoid fraud through Whatsapp follow these safety tips
व्हाट्सएप पर आए कौन से लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock

इन बातों को कभी न भूलें:-

  • ध्यान रहे कि आपके पास जब भी कोई लिंक आए, तो आप उसे ध्यान से देंखेंगे तो आपको नजर आएगा कि इसमें स्पेलिंग की गलती है या फिर स्पेलिंग को आगे-पीछे किया गया है या फिर ऐसे लिंक ब्रेक भी होते हैं
विज्ञापन
How to avoid fraud through Whatsapp follow these safety tips
व्हाट्सएप पर आए कौन से लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock

हो गया है गलती से क्लिक, तो क्या कर सकते हैं?

  • कई बार ऐसा भी होता है कि हम बिना जांच परख के ही लिंक पर क्लिक कर देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो गया है, तो आपको तुरंत इस लिंक से बाहर जाना है और और अपनी डिवाइस को स्कैन कर लेना है। अगर आपको कोई ऐसा एप मिलता है, जो आपने इंस्टॉल नहीं किया है पर आपके डिवाइस में मौजूद है। तब इसे तुरंत हटाएं और डिवाइस को रिसेट भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed